कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- आईएलएफएस कंपनी आखरी चरण में निर्माण संबंधी छिटफुट कार्यों में तेजी लाई है। इस कारण एनएच 106 पर नारियल विकास बोर्ड के पास से सुखासन की ओर जाने वाली सड़क के मुहाने पर बिहार सरकार की भूमि को अतिक्रमण कर अस्थाई दुकान बना लेने के कारण एनएच 106 के नाला निर्माण में हो रही परेशानी को देखते हुए आईएलएफएस ने अवैध निर्माण हटाने का आग्रह किया था। जिस पर कारवाई करते हुए सीओ नवीन कुमार सिंह एवं प्रभारी थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने स्थल पर पुलिस बल की एक गस्ती दल भेज कर अतिक्रमण को बल पूर्वक हटाया। इस बाबत सीओ श्री कुमार ने बताया की अतिक्रमणकारी को 1 सप्ताह पूर्व अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण निर्माण कार्य बाधित था। इस कारण पुलिस बल की सहायता से अतिक्रमण को बल पूर्वक हटाना पड़ा। वहीं आईएलएफएस के प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि अंचलाधिकारी और सिंहेश्वर थाना का पूर्व में सड़क निर्माण के सम्बन्ध में सहयोग मिलता रहा है। और आज भी त्वरित करवाई करते हुए बल पूर्वक अतिक्रमण हटा गया है। जिससे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। और कल से ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अतिक्रमणकारियों को समझाते सीओ और आईएलएफएस कर्मी
बुलडोजर लगा कर अतिक्रमण हटावाते सीओ नवीन कुमार सिंह


एक टिप्पणी भेजें