कृषि सभागार में उर्वरक निगरानी समिति की हुई बैठक।

उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड कृषि सभागार में हुई 
उर्वरक दुकानदारों ने भी अपनी अपनी समस्या रखी 


कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में उर्वरक विक्रेताओं को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक बेचने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड प्रमुख मो. इश्तियाक आलम ने कहा कि वे उर्वरक की मात्रा का आवंटन बढ़ाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात करेंगे। सीओ नवीन कुमार सिंह ने विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे अपने प्रतिष्ठान का वितरण पंजी और भंडार पंजी अद्यतन रखेंगे और स्वयं भी निगरानी करेंगे।

बैठक के मुख्य बिंदु:

सरकारी मूल्य पर उर्वरक बेचना : सभी उर्वरक विक्रेताओं को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक बेचने का निर्देश दिया गया।

उर्वरक की मात्रा का आवंटन बढ़ाना : प्रखंड प्रमुख श्री आलम कहा सिंहेश्वर बाबा की नगरी होने के कारण आस पास के किसान भी पुजा के लिए सिंहेश्वर आते हैं। और उर्वरक यही से खरीदकर लें जातें हैं। उन्होंने ने उर्वरक की मात्रा का आवंटन बढ़ाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात करने का भी आश्वासन दिया।

वितरण पंजी और भंडार पंजी अद्यतन रखना : सीओ नवीन कुमार सिंह ने विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे अपने प्रतिष्ठान का वितरण पंजी और भंडार पंजी अद्यतन रखेंगे। ताकि पारदर्शिता बनी रहे। 

पोस मशीन से उर्वरक बेचना : प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम कुमार ने निर्देश दिया कि सभी उर्वरक विक्रेता पोस मशीन से ही उर्वरक बेचेंगे और किसानों को कैश मेमो देंगे।

बैठक में उर्वरक निरीक्षक रजनीश सिंह, अमित कुमार, निक्की प्रिया, विधायक प्रतिनिधि जयकांत,  किसान सलाहकार मनोज कुमार, ललन कुमार, प्रवीण कुमार सहित उर्वरक संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार भगत, शंकर अग्रवाल, ओमप्रकाश चौधरी, रमेश गुप्ता, रविंद्र कुमार, अंसार आलम, रत्नेश चौधरी, पिंकू कुमार, दिलीप कुमार, शिव कुमार सिंह, गौतम खंडेलवाल, नीतीश कुमार, निर्मल भगत, मनोज गुप्ता, पशुपति चौधरी, सदानंद कुमार एवं अन्य सभी विक्रेता मौजूद थे। जिन्होंने उर्वरक विक्रेताओं के लिए निर्धारित निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। 

Post a Comment

और नया पुराने