कोशी तक/शंकरपुर मधेपुरा:- शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा कवियाही पंचायत के वार्ड नंबर 3 मौजहा टोला में एक 7 वर्षीय पुत्र का झोलाछाप डाक्टर के सूई देने से मौत हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 106 को जामकर जमकर बबाल काटा। वही जाम की खबर पर सिंहेश्वर थाना के एसआई मृत्यंजय कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। घटना के बाबत मृतक बच्चों के पिता दीपक कुमार मंडल ने बताया कि मेरा बेटा दिलखुश कुमार को एक सप्ताह पूर्व से बुखार लगा था। जिसके बाद मौरा खाप गांव के झोलाछाप डाक्टर दुलीचंद कुमार से दवाई दिलाना शुरू किया। गुरुवार के शाम अधिक बुखार लगने पर पुनः डा. को बुलाया गया। डाक्टर आए और एकाएक तीन सूई हाथ के नस में दिया। दवाई नस के बदले मांस में चला गया। जिसके तुरंत बाद हाथ फूलना शुरू हो गया। जिसके बाद झोलाछाप डाक्टर वहा से तुरंत फरार हो गया। शुक्रवार के सुबह बच्चों का मौत हो गया। जिसके बाद शुक्रवार के शाम शंकरपुर पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया और पोस्टमार्टम की तैयारी शनिवार सुबह से कर रहा है। इधर माता सरिता देवी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बार बार बेहोश होकर कहते हैं कि मेरा बेटा दिलखुश कुमार को जल्लाद डाक्टर ने मार दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे चंचल और पढ़ने लिखने में तेज तर्रार था। इधर कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि झोलाछाप डाक्टर शराब के नशे में था। जब हम लोग उसको कुछ कहते थे तो बोलता था कि डाक्टर हम है कि आप लोग हैं। हम लोग डांट फटकार देता था । मौत के बाद भी गांव के लोगों के द्धारा सूचना दिया गया लेकिन डाक्टर के द्धारा उल्टे धमकी दिया जा रहा है कि मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। बच्चों के मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
झोलाछाप डाक्टर ने शराब के नशे में दिया बच्चे को सूई बच्चे की मौत।
Dr.I C Bhagat
0
Tags
शंकरपुर मधेपुरा


एक टिप्पणी भेजें