सिंहेश्वर में दुर्गा मंदिरों में बेलनौती की रस्म अदा, मां दुर्गा के आगमन का दिया गया निमंत्रण।

 

बेल वृक्ष के नीचे मैया को निमंत्रण का पुजा  बाबा मंदिर के दुर्गा मंदिर में वेलनौती कार्यक्रम में पालकी ले जाते 




कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- शारदीय नवरात्र के छठे दिन रविवार को सिंहेश्वर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, बाबा सिंहेश्वर मंदिर सहित सभी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के आगमन को लेकर परंपरागत बेलनौत की रस्म धूमधाम से  गाजे बाजे के साथ अदा की गई। सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की टोली शोभायात्रा निकाल कर पुलिस लाइन स्थित बेल वृक्ष तक पहुंची। वहां जोड़ा बेल की पूजा-अर्चना कर पीला कपड़ा बांधा गया और माता दुर्गा को विधिवत आमंत्रित किया गया। इस दौरान पंडित महानंद झा और पुजारी अशोक तिवारी के मंत्रोच्चार के बीच भूमि राम ने वृक्ष पर चढ़कर जोड़ा बेल में पीली धोती बांधी। इसके बाद आरती व माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मान्यता है कि जुड़वा बेलपत्र पर पीला कपड़ा बांधना मां दुर्गा को बुलाने का प्रतीक माना जाता है।दुर्गा मंदिर में ध्वजा स्थापित करते मंदिर के पुजारी 

वही बाबा सिंहेश्वर मंदिर के दुर्गा मंदिर से मैया की पालकी बगल में स्थित बेल के वृक्ष के पास पहुची। जहां पंडित गुलाब झा ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा मैया के निमंत्रण का पुजा किया। और नीतीश ठाकुर ने बेल के जोड़ा को निमंत्रण स्वरूप वस्त्र लपेट कर निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, ढोलक, घंटी और झाल के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। रास्ते में भक्तजन माता की डोली के आगे-आगे सड़क की सफाई करते और पानी से धुलाई कर मार्ग को पवित्र बनाते दिखे।

कार्यक्रम में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के स्थायी अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, अशोक भगत, जनार्दन भगत, गजेंद्र यादव, दीपक भगत, शंकर अग्रवाल, दिनेश शर्मा, गोविंद खंडेलवाल, विनोद यादव, हरिओम चौधरी, विष्णु अग्रवाल, पिंटू चौधरी, ललित भगत, पिंकू सिंह, सुमित वर्मा, शंकर चौधरी, भूमि राम व मनोज भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

वहीं, मंदिर न्यास समिति की ओर से सत्येंद्र ठाकुर उर्फ बचनु बाबा, अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा, शंकर ठाकुर उर्फ रघु बाबा, पाल बाबा, पवन बाबा, पुर्व सदस्य सह जदयू के वरिष्ठ नेता सिया राम यादव, सरोज सिंह, सदस्य विजय कुमार सिंह, हरेंद्र मंडल, रोशन कुमार ठाकुर, प्रभारी अमरनाथ ठाकुर, लेखापाल राकेश कुमार, विनोद यादव, मनोज ठाकुर, अशोक साह, विवेक झा, अभिमन्यु कुमार सहित सैंकड़ों महिला और पुरूष मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم