कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा:- प्रखंड नाई संघ सिंहेश्वर के ईकाई का छठा बैठक सेना भवन जजहट सबैला में प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। साथ ही इस पावन मौके पर सेना भवन में नाई संघ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भतरगंधा पंचायत के परमानपुर ग्राम के पूर्व मुखिया महानंद ठाकुर, राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव पवन ठाकुर, नित्यानंद ठाकुर एवं नारायण ठाकुर पहुंचे। कार्यालय के उद्घाटन के बाद नाई संघ की एकता पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला नाई संघ का गठन किया गया। संरक्षक अजय आनंद, अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष गोपाल कुमार ठाकुर, महासचिव पवन कुमार ठाकुर, सचिव संजीव ठाकुर, कोषाध्यक्ष गांगो ठाकुर, उपकोषाध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, कानून मंत्री भावेश कुमार ठाकुर, प्रवक्ता पवन ठाकुर, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री दिलीप कुमार ठाकुर, नवनिर्वाचित सचिव संजीत कुमार ठाकुर, सलाहकार विद्यानंद ठाकुर, कार्यकारिणी प्रवक्ता मोनिका ठाकुर, अभिभावक नित्यानंद ठाकुर, नारायण ठाकुर, सदस्य चंदू ठाकुर, सरवन ठाकुर, गणेश ठाकुर, श्याम ठाकुर, रमेश ठाकुर, विनोद ठाकुर, सुभाष ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, दिलीप ठाकुर के साथ एक सशक्त कमिटी का निर्माण किया गया।
इस बैठक में गोपाल ठाकुर, अजय आनंद, गानों बाबू, गणेश ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोनिका ठाकुर, श्रवण ठाकुर, उदय ठाकुर, रमेश ठाकुर, पवन ठाकुर, संजीव ठाकुर, संतोष ठाकुर एवं समस्त नाई संघ के सदस्यगण मौजूद थे।
إرسال تعليق