सिंहेश्वर के नारियल विकास बोर्ड द्वारा विश्व नारियल दिवस मनाया गया।

विश्व नारियल दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करते 


कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा:- नारियल विकास बोर्ड सिंहेश्वर में  विश्व नारियल दिवस पर बाबा नगरी सिंहेश्वर के अपुर्वा विवाह भवन में समारोह आयोजित कर मनाया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख इस्तियाक आलम, मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू और सचिव मुखिया कमरगामा जय कृष्ण शर्मा और नारियल विकास बोर्ड के डायरेक्टर राजीव भुषण ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।जिसमें क्षेत्र के लगभग 150 किसानों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम नारियल की खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों को इसके बहुपक्षीय लाभओं से अवगत कराने के उ‌द्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर नारियल विकास बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के निर्देशक श्री  भुषण ने किसानों को नारियल की खेती से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो किसान नारियल विकास बोर्ड  से नारियल के पौधे खरीदते हैं। उन्हें विशेष सब्सिडी दी जायेगी। 

हर पौधे पर 350 का सब्सिडी 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधे की कीमत मात्र 70 रूपया रखी गई है, यदि किसान इसे नारियल विकास बोर्ड से खरीदते हैं। तो प्रत्येक पौधे पर 350 रूपया की सब्सिडी प्रदान की जाती है, जो दो किश्तों में किसानों को दी जाएगी।किसानों के बीच नारियल का पौधा वितरण करते 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख श्री आलम ने किसानों को नारियल की खेती से होने वाले संभावित लाभों की जानकारी दी और कहा कि यह फसल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकती है। कृषि  विकास केन्द्र के वैज्ञानिक राहुल वर्मा नारियल को आय का वैकल्पिक स्रोत बताते हुए किसानों को इसके व्यावसायिक लाभों से अवगत कराया। उन्होंने नारियल की वैज्ञानिक खेती, उन्नत किस्मों, जल प्रबंधन, जैविक तरीकों और कीट नियंत्रण के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछे और नारियल उत्पादन से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्राप्त की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारियल की खेती को बढ़ावा देना और किसानों को इससे आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। 

Post a Comment

और नया पुराने