प्रशांत किशोर दावे को साबित करे नही तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगे - सायन किशोर

 

बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में पुजा करते बोर्ड सदस्य सायन कुनाल 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:-  बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायन कुनाल बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और बाबा सिंहेश्वर नाथ का पुजा पुजारी अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा ने कराई। इस दौरान बोर्ड के सदस्य श्री कुनाल ने बाबा सिंहेश्वर मंदिर के विकास के लिए आई राशि खर्च करने की बात पर बताया की धार्मिक न्यास बिहार के मठ मंदिरों के विकास के लिए तत्पर है। 90 करोड़ की राशि आबंटित किया गया है। जिसमें खर्च के लिए 10 करोड़ की राशि भेज दी गई है। टुरिज्म विभाग के द्वारा रोड मैप बना कर काम किया जायेगा। पटना के बापू सभागार में धार्मिक समागम में भारी संख्या सनातनियों की मौजूदगी हुई। और मठ मंदिर के विकास जन कल्याण के लिए क्या का नीति बनाई गई के सवाल पर श्री कुनाल ने बताया समागम में साधु-संतों और मठाधीशों से राय जानी गई। जैसे महावीर मंदिर के द्वारा जन कल्याण में 9 अस्पतालों को संचालित किया जाता है। उसी तरह और मठ मंदिरों मे यह संभावना देखी जा रही है। कहा कहा कौन कौन सी जनकल्याणकारी योजना बनाई जा सकती हैं। पहले से मठ मंदिरों में व्यामशाला की परंपरा रही है। उसको विकसित किया जा सकता है। नंदी बाबा से न्यास की समृद्धि और विकास की कामना करते बाबा सिंहेश्वर नाथ का आरती करते बोर्ड सदस्य सायन कुनाल 


न्यास की जमीन पर अतिक्रमण के सवाल पर श्री  कुनाल ने बताया की जब से हम लोग सदस्य बने हैं पता लगा रहे हैं। कि किस मठ मंदिर को कितनी जमीन है। और कितना पर मालिकाना हक है। अतिक्रमण को लेकर 2023 में सुप्रीम कोर्ट का भी निर्देश आया है। इसके लिए कानून भी है। और सभी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। पाग, शाल और गुलदस्ता से स्वागत करते समिति सदस्य 


बिहार में शराबबंदी है और न्यास सदस्य पर शराब पीने का आरोप जिला प्रशासन के द्वारा सही साबित होने का जांच रिपोर्ट भेजने के बाबजूद ढाई महिने के बाद भी धार्मिक न्यास बोर्ड उस पर कार्रवाई नही की है। क्या यह नीतीश कुमार के शराब बंदी की पौल नही खोलता है। इसके जबाब में उसने बताया की इस बात की हमें जानकारी नही है। पता लगा कर अविलंब उस पर कार्रवाई किया जायेगा। न्यास में शराबियों की जगह नही है। 

प्रशांत किशोरी को फर्जी आरोप में है महारथ हासिल।

उसके बाद राजनीति से जुड़े एक सवाल प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर 200 करोड़ के क्लेम पर कहा कि आज कल राजनीति इस तरह का झुठा आरोप लगाने का प्रचलन होगा। और  प्रशांत किशोर उसमें मास्टर है। इस मामले में कल केस किया जाएगा। दावे का सबुत दे या सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने प्रशांत किशोर पर प्रहार करते हुए कहा उसकी बहन उदय सिंह के बेटे  के साथ कंपनी पर कंपनी खोल रही है। 1 हजार करोड़ का चंदा इन लोगों ने इकट्ठा किया है। आंध्र प्रदेश और बंगाल में ठेका देकर उससे चंदा इकट्ठा किया है। उससे पहले सिंहेश्वर मंदिर स्थित नियंत्रण कक्ष में न्यास के सभी सदस्यों और बाबा मंदिर के पुजारियों ने पाग, साल और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। 

Post a Comment

أحدث أقدم