दुर्गा पुजा में डीजे पुर्ण प्रतिबंध, पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य।

सिंहेश्वर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- दुर्गा पूजा को लेकर सिंहेश्वर आदर्श थाना में सीओ नवीन कुमार और नव पदस्थापित थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की  अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें सीओ श्री सिंह ने कहा पुर्व की तरह दुर्गा पूजा में डीजे पर पुर्ण प्रतिबंध रहेगा ही। इस बार 8 जगहों पर दुर्गा पूजा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बाबा मंदिर सिंहेश्वर, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सिंहेश्वर, सार्वजनिक दुर्गा पूजा इटहरी, दुर्गा स्थान लरहा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सिरसिया, भगवति दुर्गा पूजा समिति पटोरी,  दुर्गा पूजा राजपुरा और दुर्गा स्थान जयपुर शामिल हैं। उन्होंने कहा दुर्गा पुजा पांडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। दुर्गा पूजा में प्रतिमा विसर्जन के लिए जो रोड में गत वर्ष था। चुनाव को देखते हुए इस साल भी उसमें कोई बदलाव नही होगा। दुर्गा पूजा के विभिन्न कार्यक्रम में निकलने वाले शोभायात्रा पर भी प्रशासन की तैनाती रहेगी। तथा पुजा का लाइसेंस के लिए कमिटी के 25 सदस्यों का फोटो और आधार कार्ड देना अनिवार्य होगा। किसी भी तरह का कार्यक्रम के लिए एसडीओ से रात भर बाजा का आदेश लेना अनिवार्य होगा। वही  मेला परिसर के पास श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और पानी की व्यवस्था करने भी निर्देश दिया। पुजा समिति पुजा में सहयोग के लिए अपना भी वोलेंटियर तैनात रखेंगे। किसी भी तरह के विरोध से बचने के लिए किसी भी राजनीतिक दल के नेता से मेला का उद्घाटन नही करने की अपील की। दुर्गा पूजा को देखते हुए साफ सफाई और श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क और नाला पर दुकान लगाने वाले पर अतिक्रमण का फाइन काटने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा खासकर नाला पर दुकान लगाने वालों की खेर नही। मौके पर प्रमुख इस्तियाक आलम, एसआई लवकुश कुमार, मुखिया कमरगामा जय कृष्ण शर्मा, बैहरी शेखर गुप्ता, पुर्व जीप सदस्य दिनेश कुमार यादव, पुर्व मुखिया मंजुर आलम, पंसस मनीष कुमार, जयकांत कुमार, प्रतिनिधि मनीष कुमार यादव, पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार राणा, सरपंच बैजनाथ ऋषिदेव, दिलीप खंडेलवाल, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार भगत, अजय कुमार, राकेश कुमार, रोशन कुमार, सोपेंद्र यादव, भूपेंद्र गुप्ता, मनीष कुमार, आनंद झा, वीरेंद्र कुमार सिंह, महिमा चंद्र मंडल, ईश्वर मंडल, श्याम देव कुमार, रोशन कुमार, सिकंदर दास, बैजनाथ ऋषिदेव, प्रिंस कुमार, शंकर यादव, नीतीश यादव मौजूद थें।

Post a Comment

أحدث أقدم