दुर्गा पूजा के अवसर पर युवा संघ द्वारा 10 दिनों तक दुर्गा मंदिर के आगे महाआरती का होगा आयोजन।

युवा संघ द्वारा दुर्गा मंदिर पर आयोजित महा आरती 



कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर मंदिर में मां दुर्गा के मंदिर के आगे सामाजिक संगठन युवा संघ द्वारा भव्य महा आरती का आयोजन किया गया है। यह आयोजन नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हुआ है और 10 दिनों तक चलेगा। युवा संघ के अध्यक्ष पंकज भगत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति सांस्कृतिक चेतना का विस्तार करना है। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में अन्य कई सांस्कृतिक गतिविधियों का भी संचालन किया जाएगा। महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और शंख ध्वनि से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा।

महा आरती की विशेषताएं:

मंदिर परिसर के दुर्गा मंदिर के आगे महा आरती में पहले पुजारी द्वारा यजमान से संकल्प दिलाया गया। और उसके बाद आरती कर्ता तापस पंडा समाज के युवाओं द्वारा धुप-दीप व आरती में चंवर के साथ मां दुर्गा की आराधना की। इस दौरान शंख ध्वनि से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। 

भव्य आयोजन: 

युवा संघ द्वारा आयोजित महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह आयोजन नगर पंचायत के अध्यक्षा पुनम देवी, न्याय कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, युवा संघ के मोहन भगत के द्वारा आयोजित की गई। 

सांस्कृतिक चेतना: 

इस तरह का आयोजन दुर्गा पुजा के अवसर पर पहली बार हो रहा है। इस तरह के आयोजन से लोगों में सनातन धर्म के प्रति सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होगा।

नियमित आयोजन: 

हर साल की भांति इस साल भी युवा संघ द्वारा निशा पूजा की रात भव्य महा प्रसाद का आयोजन किया जाता रहा है, और इस वर्ष से महा आरती का आयोजन भी शुरू किया गया है।

समाजसेवा: 

युवा संघ सिंहेश्वर के विकास के लिए और सांस्कृतिक पहचान के लिए सदैव तत्पर रहता है। महा आरती के दौरान खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सिंहेश्वर वासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आरती समापन के बाद खीर के प्रसाद का वितरण किया गया।

आरती में शामिल पुजारी 

आरती करने वाले पुजारी कौशलेंद्र ठाकुर, मोहन ठाकुर, आरती कर्ता वैदिक प्रशांत ठाकुर, सागर ठाकुर, आनंद ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, गोविन्द ठाकुर, सत्यम ठाकुर, कौशल झा, विक्की ठाकुर, सुमित ठाकुर शामिल थे। मौके पर युवा संघ के संरक्षक रुपेश कुमार रूपक, सोनू गुप्ता, कुंदन भगत, रोहित कुमार, मनीष, मनीष कुमार 2, हिमांशु कुमार, सोनू कुमार, मनी जयसवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم