आरएसएस ने बिहारीगंज में मनाया रक्षाबंधन उत्सव।

रक्षाबंधन उत्सव में भाग लेते आरएसएस के स्वंय सेवक 
बिहारीगंज में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया 



कोशी तक /बिहारीगंज मधेपुरा:- बिहारीगंज आरएसएस के तत्वाधान में, वाणिज्य समिति धर्मशाला के प्रांगण में रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वज लगाने के पश्चात आरंभ किया गया। नगर कार्यवाह आजाद के द्वारा उपस्थित अतिथियों से परिचय कराया गया। तथा विकास जी के द्वारा संघ गीत प्रस्तुत किया गया। संघ के प्रमुख 6 उत्सवों में से एक उत्सव रक्षाबंधन हर साल मनाया जाता है। बौद्धिक का विषय रक्षा बंधन था। अपने संबोधन में जिला कार्यवाह रिंकू कुमार ने कहा कि माता लक्ष्मी गरीब स्त्री का रूप धारण कर राजा बलि के पास पहुंच गई। और उन्हें अपना भाई बना कर राखी बांध दी। इसके बदले उन्होंने भगवान विष्णु को पाताल लोक से ले जाने का वचन मांग लिया। उसी दिन श्रावण मास की पूर्णिमा थी। और माना जाता है कि तभी से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाने लगा। पौराणिक कथाओं में भागवत पुराण और विष्णु पुराण में राजा बलि से संबंधित कहानी भी लिखा गया है। सभी स्वयंसेवकों ने ध्वज दंड को  राखी बांधी और संघ के उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक सभी पूर्ण गणवेश में आए। अंत में प्रार्थना के बाद सभी स्वयंसेवकों ने एक दूसरे के हाथ में राखी बांधी और एक दूसरे की रक्षा व सुरक्षा का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक प्रद्युम्न कुमार, नगर संघचालक  बजरंग लखोटिया, सह नगर संघचालक हरदेव प्रसाद, सह प्रांत कार्यवाह जीवन कुमार, संजय कुमार जोशी, वीरेंद्र कुमार, पवन कुमार इत्यादि मौजूद थे। अंत में प्रार्थना वाचन अनंत कुमार के द्वारा संपन्न हुआ।

बिहारीगंज से कुमार सत्यम 

Post a Comment

أحدث أقدم