कोशी तक / मधेपुरा:- मधेपुरा में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर वार्ड छह की है। पीड़ित मयंक राज ने बताया कि वे अपने पुश्तैनी घर दादी के श्राद्धकर्म में शामिल होने गए थे, और जब वे शनिवार सुबह घर लौटे तो मेन गेट का ताला गायब था और घर का सामान अस्त-व्यस्त था।
चोरी हुए सामान की जानकारी:
- नकद : लगभग 10 हजार रुपये
- सोने-चांदी के गहने : तीन नेकलेस, एक नथिया, एक झुमका, आठ टीका, आठ बाली, तीन अंगूठी, एक बजरंग वली वाला चकती, दो जीतीया, आठ ढोलना, एक मंगलसूत्र और पांच भरी चांदी का पायल
- कुल नुकसान: करीब 13 लाख रुपए
पुलिस की कार्रवाई:
- सदर थाने की पुलिस एएसआई नदीम अख्तर के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची।
- आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
- डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है।
- सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें