एसपी मधेपुरा ने आरक्षी केंद्र मधेपुरा में फहराया तिरंगा। मार्च पास्ट का किया अवलोकन।

 आरक्षी केंद्र में झंडोत्तोलन करते एसपी संदीप सिंह 

पुलिस बटालियन का निरीक्षण का निर्देश देते हुए 




कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरक्षी केंद्र सिंहेश्वर मधेपुरा में आरक्षी अधीक्षक संदीप सिंह ने झंडोत्तोलन किया। और आरक्षियों के मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी श्री सिंह ने चारों बटालिन का निरीक्षण करने के बाद सभी को संबोधित करते हुए कहा संवैधानिक ढांचा में पुलिस का अपना भी एक कर्तव्य है। जिसमें  संविधान की रक्षा और संविधान का पालन करने का दायित्व है। मधेपुरा पुलिस हर चुनौतियों का समाना करती रही है। जनवरी 2024 से लेकर 12500 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 50 से उपर इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। 1 लाख से अधिक इनामी एक अपराधी को मार गिराया है। 23 अवैध हथियार पकड़े गए है। वही एनडीपीएस एक्ट के 352 किलो गांजा, 560 ग्राम स्मैक जप्त किया है। जिससे सेंडिकेट की कमर टुटी है। इस सफलता के लिए इस बार 14 लाख रूपए से अधिक पुलिस कर्मीयों पर पुरस्कार में दिया गया है। महिला सशक्तिकरण के लिए 15 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। ताकि महिला अपनी परेशानी बता सके। साथ ही किसी भी तरह की घटना दुर्घटना स्थल पर पुलिस कर्मी 15 से 20 मीनट में पहुंचती है। साथ ही बताया की इस साल अक्टूबर नवंबर में आरक्षी केंद्र बन कर तैयार हो जाएगा। तब पुलिस कर्मियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ आरक्षी केंद्र उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने पुलिस के द्वारा बाबा मंदिर के भीड़ को संभालने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम किया है। उन्होंने कहा पुलिस की अपनी समस्या भी रहती है। इसके  लिए तनाव नही ले।जिसे मुझसे मिल कर हल करने की बात कही। उन्होंने कहा अच्छे काम करने वाले पदाधिकारी को पुरस्कृत करते रहेंगे। मौके पर डीएम रतनजोत सिंह, एएसपी प्रवेंद्र भारती, सदर डीएसपी मनोज मोहन, डीएसपी यातायात चेतनानंद झा, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम, सार्जेंट विकास कुमार, बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ नवीन कुमार सिंह सहित सैकड़ों पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने