सिंहेश्वर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह के रूप में मनाया गया।

 

 मंदिर न्यास कार्यालय में झंडोत्तोलन करते डीडीसी अनील बसाक
जेएनकेटी अस्पताल में अधीक्षक डा. नगीना चौधरी झंडोत्तोलन करते 
आयुष्मान भारत में उत्तम कार्य के लिए जेएनकेटी को पुरस्कृत करते 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी प्रतिष्ठानों के साथ साथ विधालय, पैक्स, सहित निजी संस्थानों ने  79 वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर सिंहेश्वर मंदिर न्यास कार्यालय में न्यास के सचिव सह डीडीसी अनील बसाक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जेएनकेटी मेडिकल कालेज में प्राचार्य डा. दिनेश कुमार और अस्पताल परिसर में अधीक्षक डा. नगीना चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। वही जेएनकेटी मेडिकल कालेज को आयुष्मान भारत कार्यक्रम में अच्छा काम करने के कारण पुरस्कृत किया गया। 15 अगस्त के अवसर पर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा उपाधीक्षक डा. प्रिय रंजन भास्कर को पुरस्कृत किया। जवहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य श्रीकांत ने झंडोत्तोलन किया। आईएलएफएस कंपनी में पीडी विभुति नारायण झंडोत्तोलन करते 

बिरपुर से बीहपुर तक एनएच 106 निर्माण कंपनी आईएलएफएस के बुढावे कार्यालय में प्रोजेक्ट डायरेक्टर विभुति नारायण ने झंडोत्तोलन किया। वही फुलहरा में विश्व नशा उन्मूलन मिशन के संस्थापक संत गंगा दास ने कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। मौके पर एनएच एसक्युटिव सतेंद्र पाठक, डीजीएम राशिद खान, लासा के टीएल संजीव वर्मा, स्टोर हेड विश्वजीत दास, अन्य सभी अधिकारी मौजूद थे।रूपौली पैक्स में पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र यादव झंडोतोलन करते 

रूपौली पैक्स में पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, सुखासन पैक्स में पैक्स अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, नगर पंचायत पैक्स में पैक्स अध्यक्ष चंदन रमानी ने झंडोत्तोलन किया। सरस्वती शिशु मंदिर में झंडोत्तोलन करते अध्यक्ष विजय सिंह 

सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने सनातनी परंपरा के साथ झंडोतोलन किया। इस दौरान आगंतुक सभी अतिथियों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया। और विधिवत मां भारती की पुजा के बाद झंडोत्तोलन किया गया। वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन के अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा 

वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन के अध्यक्ष सेवा निवृत्त शिक्षक ललितेश्वर भगत ने झंडोत्तोलन किया। वही व्याहुत मंदिर में व्याहुत संघ अध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने झंडोत्तोलन किया  मौके पर वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन के उपाध्यक्ष रामचंद्र साह, सचिव भरत चंद भगत, कोषाध्यक्ष दिनेश झा, जगन्नाथ साह, सोहन वर्मा, काशी चौधरी, विश्वनाथ भगत, नत्थन राम, गजो राम, सियाराम भगत, शिवशंकर भगत सहित कई  वरिष्ठ नागरिक शामिल थे।व्यापार संघ अध्यक्ष विजय टेकरीवाल झंडोत्तोलन करते 

ललित धर्मशाला के परिसर में व्यापार संघ अध्यक्ष विजय टेकरीवाल ने झंडोत्तोलन किया। स्वतंत्रता दिवस पर सभी व्यापारी बंधुओं के स्वस्थ और समृद्धि की कामना बाबा सिंहेश्वर नाथ से की। मौके पर महा सचिव अशोक भगत, राजीव कुमार बबलू, चंदन रमानी, अरूण कुमार सिंह, पवन चौधरी मौजूद थे।

वही बीजेपी नगर अध्यक्ष बिष्णु शर्मा ने अपने प्रतिष्ठान के आगे झंडोत्तोलन किया। वही मस्जिद के आगे मो. ओनेन ने झंडोत्तोलन किया। और सामाजिक सद्भाव की मिशाल कायम की।

एसभी गुरुकुल स्कूल शांति वन सिंहेश्वर में झंडोतोलन किया गया। पीसी पब्लिक स्कूल में विधालय के प्राचार्य इं. रविकांत कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

Post a Comment

और नया पुराने