सिंहेश्वर में लूट की छुट दिनदहाड़े 12 हजार 500 की लूट
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड में अपराध की घटना की बाढ़ सी आ गई है। सुखासन नहर के पास हथियार बंद अपराधियों ने 12 हजार 500 लूट लिया। जानकारी के अनुसार भवानीपुर पंचायत के शिक्षक प्रमोद कुमार पौदार ने बताया कि भारतिय स्टेट बैंक सुखासन में विधालय का पासबुक अपडेट करा कर वापस जा रहे थे। सुखासन नहर के पश्चिम मुर्गा फार्म के पास एक बिना नंबर की अपाची पर सवार 2 हथियार बंद अपराधी ने मुझे ओवरटेक कर रोका और मेरे बाईक का चाभी लेकर खेत में फेंक दिया। और मेरे पास का 12 हजार 500 रूपया लूट लिया। सिंहेश्वर में लगातार लूट की बढ़ती घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बुधवार को जजहट सबैला में 15 लाख की चोरी की घटना की जांच भी नही हुई। गुरुवार को बाबा सिंहेश्वर नाथ का पुजा करने आ रहे महिला श्रद्धालुओं के साथ जिस तरह छेड़खानी और लूट की घटना को 4 हथियार बंद युवकों ने अंजाम दिया। उसके सदमे से सिंहेश्वर वासी अभी उभरे भी नहीं शुक्रवार को अपने बढ़ते मनोबल के साथ दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि आवेदन मिला है कारवाई की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें