घटना का शिकार बिहार पुलिस की परीक्षा देकर लौट रहा युवक
टोटो में सवार पीड़ित कटिहार की महिलाएं
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बाबा सिंहेश्वर नाथ के दर्शन और पुजन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ झिटकिया में लूट और छेड़खानी का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कटिहार के बुद्ध नगर वार्ड नंबर 2 निवासी संगीता देवी, संध्या देवी, सुशीला देवी, आरती देवी ने बताया कि कटिहार से बाबा सिंहेश्वर नाथ का पुजा करने ट्रेन से मधेपुरा आए सुबह लगभग 4 बजे के करीब टोटो से हम चारों और एक नई शादी शुदा जोड़ा, एक युवक सिंहेश्वर आ रहे थे। रास्ते में झिटकिया पोखर के पास 4 युवक हथियार के बल पर टोटो को रोक लिया। टोटो में बैठें लोगो का मोबाइल, पैसा महिलाओं का जेवर छिन लिया। जेवर तो हम लोगों का भी छिना लेकिन वह नकली था। सुखासन की शादी शुदा जोड़ा के साथ छेड़खानी भी किया। उसके पति को पिटा भी और सभी जेवर, मोबाइल, पैसा छिन लिया। दोनों शर्म से नारियल विकास बोर्ड के पास उतर गया। वही बिहार पुलिस का परीक्षा देकर लौट रहे किसनपुर वार्ड नंबर 10 निवासी रामजी कुमार ने बताया की वहा भी किसनपुर से सहरसा और सहरसा से पुर्णिया वाला ट्रेन से मधेपुरा आए और सिंहेश्वर के लिए टोटो पर बैठे। टोटा में 6 महिला और 2 जेंट्स बैठा था। मेडिकल कालेज से आगे 4 युवक हाथ में पिस्तौल लिए टोटो को रोक कर मेरा मोबाइल ओपो ए 57, गले का चकती 32 हजार, 1500 नगद, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पहचान पत्र, सर्विसिंग का कागज छिन लिया। पिछे बैठी महिलाओं के गले का सभी जेवर, नाक कान का खोल लिया, एक शादीशुदा महिला के साथ छेड़खानी भी किया। उसके पति का मोबाइल और पर्स भी लुट लिया। पीड़ित ने बताया की थाना गए लेकिन वहा कोई रिस्पांस नही लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें