मशाल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते बीडीओ
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा :- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंहेश्वर प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन मनोहर दुर्गा उच्च विद्यालय नगर पंचायत सिंहेश्वर में किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ आशुतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम की देखरेख प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीओ आशुतोष कुमार ने बताया की मशाल सरकार का एक विशेष पहल है। जिसका उद्देश्य बिहार के सरकारी स्कूलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को कम उम्र में पहचानना और उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना है। जिसमें 14 वर्ष और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं में छिपी खेल प्रतिभा को खोजना है। इसमें एथलेटिक्स दौड़, लंबी कूद, बॉल थ्रो, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबाल खेल शामिल है।
पहला दिन कब्बड्डी प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी खेल को समर्पित रहा, जिसमें संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस बाबत बीईओ चंदन कुमार ने बताया कि खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। उसका चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। यह आयोजन न केवल छात्रों के शारीरिक विकास और टीम भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी बन रहा है। मंच संचालन शिक्षक नवीन कुमार नूतन के द्वारा किया गया।
मौके पर प्रतिनियुक्त सभी संकुल के शिक्षक मनोहर दुर्गा उच्च वि. सिंहेश्वर मनोज कुमार मुकुल, दुर्गा सर्वोदय उच्च वि. सुखासन अविनाश कुमार, उत्क्रमित मध्य वि. वैरबन्ना पिनाकी रंजन सरकार, उच्च मा.वि. रामपट्टी दिलीप कुमार, म.वि. कुम्हार टोला पटोरी राजेन्द्र कुमार, म.वि. इटहरी अरुण कुमार प्रभाकर, क.म.वि. सिंहेश्वर रामकृष्ण कुमार, क.म.वि. लालपुर अशोक कुमार, म.वि. भवानीपुर राकेश भारती, उ.म.वि. भेलवा प्रदीप कुमार, म.वि. तरहा डंडारी नरेश कुमार, उ.म.वि. लालपुर कंचन कुमारी, उ.म.वि. मंसूरी टोला संगीता कुमारी, हरावत राज उ.वि. लालपुर सरोपटटी रौशनी कुमारी, प्रोजेक्ट बालिका उ.वि. सिंहेश्वर शुशान्त कुमार, क.म.वि. लालपुर सरोपटटी शिखा कुमारी, उ.उ.मा.वि. इटहरी श्रृष्टि कुमारी मनोज कुमार मिश्रा, निशांत कुमार, अविनाश कुमार, हिमांशु कुमार, राम भूषण कुमार, राकेश कुमार, विद्यानंद मंडल, उमा कुमारी, सविता कुमारी, प्रवीण कुमार, सुभाष कुमार सुमन, अभिषेक कुमार, नंदन कुमार, श्रवण कुमार, लक्ष्मी लता, रानी कुमारी, संजय कुमार, मनोज कुमार मुकुल, दिलीप यादव आदि मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें