बीस सूत्री की बैठक में स्थानीय समस्या पर पहल
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर के प्रखंड कार्यालय में बीस सूत्री की एक बैठक बीस सूत्री के अध्यक्ष हरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अंग भारत में छपे खबर घर से निकला मल मूत्र बढ़ा रहा है सड़कों की शोभा। दुर्गंध से परेशान श्रद्धालु। खबर का असर दिखा और बीस सूत्री में वार्ड नंबर 1 में जल जमाव का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। और नगर पंचायत सिंहेश्वर के कार्यपालक पदाधिकारी ने इस मामले को जल्द से जल्द हल करने की सहमती दी। वही बिजली विभाग को 100 कृषि ट्रांसफर खराब रहने की बात पर विभाग से आए कर्मी ने बताया पोल पर तार ही काट लिया है। वही कर्मी के जगह अधिकारी के आने का निर्देश दिया। पीएचईडी विभाग का जल नल योजना पर काफी देर तक बहस चली। सदस्यों ने योजना धरातल पर कही नही दिखाई देने की बात कही। सिंहेश्वर , लालपुर, पटोरी सहित कई जगहों पर पानी नही आने की शिकायत बताई गई। जन वितरण प्रणाली पर भी जानबूझ लाभुकों का नाम काटने का आरोप लगाया। तथा नाम जोड़ने की प्रक्रिया काफी घीमा रहने की शिकायत की। शिक्षा सेवक के लिए 9 सदस्यों की कमिटी बनाए बिना मेघा सूची और आवेदन नही बनाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना में कितने लाभुकों को भुगतना किया गया है। और कितने लाभुकों को भुगतान नही किया गया है। और क्यो नही किया गया पुछा गया। रामपट्टी में सौलर लगाने की बात कही गई। वही बैठक सिंहेश्वर थानाध्यक्ष और गम्हरिया थानाध्यक्ष के नही आने की चर्चा भी जोरो पर रही। बैठक का संचालन बीडीओ आशुतोष कुमार ने किया। मौके पर प्रमुख इस्तियाक आलम, बीस सूत्री उपाध्यक्ष बिष्णु शर्मा, सदस्य अशोक साह, रमेश कुमार भारती, प्रभाष मल्लिक, संजय पाठक, इंद्र जीत ऋषिदेव, बीणा देवी, खटर राम, गौरव झा मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें