अंचल कार्यालय में कामन सर्विस सेंटर का हुआ उद्घाटन। एक काउंटर पर राजस्व की सभी सुविधा उपलब्ध।

 

सिंहेश्वर अंचल में कामन सर्विस सेंटर का उद्घाटन करते प्रमुख 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- अंचल कार्यालय सिंहेश्वर में कामन सर्विस सेंटर का उद्घाटन प्रमुख इस्तियाक आलम ने किया। इस बाबत सीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया की अब कामन सर्विस सेंटर के खोले जाने पर अंचल कार्यालय सिंहेश्वर में राजस्व विभाग के अन्य सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन किए जाने के लिए इस कॉमन सर्विस सेन्टर की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य आम रैयतों और भू-धारियों को राजस्व से संबंधित सेवाएं सहज, सुगम और पारदर्शी तरीके से सरकारी तय दर पर उपलब्ध कराना है। इन केन्द्रों के माध्यम से दाखिल-खारीज आवेदन, भू-लगान, परिर्माजन, भू-मापी, एलपीसी, राजस्व न्यायालय में वाद दायर करना, एसएमएस एर्लट सेवा, भू- नक्शा आर्डर  करना जैसी सुविधाएं दी जायेगी, साथ ही कामन सर्विस सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली 100 से अधिक सरकारी व गैर सरकारी सेवाएं भी अब अंचल कार्यालय में उपलब्ध होगी। सीओ श्री सिंह ने बताया कि सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने हेतु बाहर के साइबर कैफे से आवेदन करना होता है। जिसमें रैयत से अधिक राशि लिए जाने की बात सामने आती है साथ की आवेदन भी त्रुटि पूर्ण ढंग से किया जाता है। इस समस्या के समाधान हेतु अंचल परिसर के अभिलेखागार के ग्राउंड तल पर केंद्र खोला गया है। जिसमें विभाग द्वारा निर्धारित दर पर आवेदन की सुविधा है एवं आवेदन भी सही किया जा सकेगा। मौके पर बीडीओ आशुतोष कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, उपाध्यक्ष बिष्णु शर्मा, जिला प्रबंधक संजीव कुमार, एवं 20 सूत्री के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने