कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर प्रांगण से रामनवमी के अवसर पर विहिप, बजरंग दल और युवा संघ के द्वारा एक भव्य झांकी के साथ श्री राम जानकी की शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर राम दरबार की भव्य झांकी का दृश्य देखते ही बनता था, जिसमें रथ पर भगवान श्रीराम, माता जानकी, भाई लक्ष्मण और परम भक्त हनुमान के साथ मौजूद थे।रामनवमी के शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़
शोभायात्रा में आगे आगे झंडे ध्वज पताका से लैस होकर सिंहेश्वर के गणमान्य और राम भक्त नाचते गाते और जय श्रीराम के नारे लगाते झुमते रहे। शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए मंदिर पर जा कर समाप्त हुई। इस दौरान प्रशासन मुस्तैद रहा, जिसमें पुलिस कर्मी, सीओ नवीन कुमार सिंह, बीडीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष विरेंद्र राम, एसआई राजेश कुमार, और सशस्त्र बल मौजूद थे।
लोगों ने अपने घरों के आगे साफ-सफाई कर दीप जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया, जिससे दीपों ने दिवाली का रूप ले लिया। कई घरों से शोभायात्रा पर पुष्प की वर्षा की गई, जिससे राम जानकी के उपर पुष्प वर्षा कर रामचंद्र जी का स्वागत किया गया। वही जगह जगह राम भक्तों के नया सवेरा फाउंडेशन की ओर से शर्बत की व्यवस्था की गई थी। लगभग एक किलोमीटर लंबी रथयात्रा के कारण आगे पीछे सैकड़ों गाड़ियों की लाइन लग गई। शोभायात्रा में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, उप प्रमुख मुकेश यादव, जिला महामंत्री विनोद सरदार, आईटी सेल जिला संयोजक सुभाष चौहान, राजा साह, नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, संजीव भगत, विनोद दास, संजय स्वर्णकार, संजय पाठक, मंडल उपाध्यक्ष पंपल यादव, बजरंग दल अनसुमन सिंह, गोलु सिंह, रितेश सिंह, छोटु सिंह, शिवम सिंह, सूरज चौहान, निशु सिंह, रनवीर सिंह, चंदु सिंह, सुरज कुमार सिंह, बौआ सिंह, आशिष कुमार, मोनु कुमार, भानु प्रकाश, साहिल कुमार, केशव सिंह, कुनाल कुमार, युवा संघ पंकज भगत, अमृत साह, बादल भगत, अरूण साह, गोविंद कुमार, गौतम चौधरी, श्रृंगीऋषि सेवा फाउंडेशन संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, आनंद सिंह, सोनू भगत, विष्णु गुप्ता, सिंकु सिंह, अंकित कुमार सिंह, कन्हैया गुप्ता, अशोक कुमार, प्रिया गुप्ता, अहाना कुमारी, निलम कुमारी, तानवी सोनी, कोमल कुमारी, माही भगत, लाडो गुप्ता, श्रृष्टि भगत, खुशी भगत, सहित हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल थे।