डीआईजी, एसडीओ ने मुरलीगंज के रामनवमी शोभायात्रा विवाद को सुलझाया। दो दिनों से चल रहे तनाव को किया खत्म। तय समय पर निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा।

Dr.I C Bhagat
0
मुरलीगंज  रामनवमी शोभायात्रा विवाद आनलाइन सुलझाते डीआईजी



कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- कोशी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार, एसडीओ संतोष कुमार और एएसपी प्रवेंद्र ने मुरलीगंज में  दो दिनों से चल रहे रामनवमी शोभायात्रा विवाद को सुलझाया। और  डीआईजी के पहल पर तय समय पर निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा। बता दे कि बीते दिनों मधेपुरा प्रशासन के द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान रामनवमी शोभा यात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर मुरलीगंज में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। जिसके बाद रामनवमी शोभा यात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू धर्म के कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठक कर यह निर्णय लेते हुए रामनवमी शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया। इस आशय का एक आवेदन भी मुरलीगंज थाने में दिया गया था। जिसके  बाद यह बात आग की तरह जिला में फैल गई। और सभी जगह से रामनवमी शोभायात्रा पर असमंजस की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार लगातार शोभा यात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं से संपर्क में बने रहे। और लगभग शाम के 7 बजे मुरलीगंज थाना परिसर में सभी कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करते हुए सभी को उचित आश्वासन दिया। और आस्वस्थ करते हुए कहा शोभा यात्रा में प्रशासन की ओर से पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मुरलीगंज थाना में आन लाइन डीआईजी से बात करते  नगर वासी

साथ ही डीआईजी ने शांतिपूर्ण माहौल में शोभायात्रा निकालने की अपील की। प्रशासन की ओर से जिले से एसडीओ संतोष कुमार और एएसपी प्रवेंद्र भारती, मुरलीगंज थाना परिसर में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, श्री राम सेना सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और मुरलीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने डीआईजी मनोज कुमार की बातों पर भरोसा जताते हुए पुनः रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा निकालने पर सहमति जताते हुए खुशी जाहिर की। रामनवमी शोभायात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि अब रामनवमी शोभा यात्रा तय समय के अनुसार यानी 7 अप्रैल को पुन: पूरे हर्षोल्लास साथ निकाला जाएगा।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner