महाशिवपुराण कथा को लेकर आज निकलेगी कलश शोभायात्रा।

 श्रद्धालुओं का आना शुरू, अपनी जगह कर रहे सुरक्षित 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा :- देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी सिंहेश्वर धाम में सिहोर के परम शिव भक्त कथा सम्राट प्रदीप मिश्रा के द्वारा महाशिवपुराण का आयोजन सिंहेश्वर के मवेशी हाट मैदान में 21 से 27 अप्रैल तक होने जा रहा है। जिसके लिए गौरी शंकर समिति की व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में है। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि सिंहेश्वर में कथा को लेकर उत्सवी माहौल है। समस्त जिला वासी तन मन धन से कथा को सफल बनाने में जी जान से जुटे हुए हैं। आज रविवार को सुबह कथा के निमित्त कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

1 लाख श्रद्धालुओं के बैठने की है तैयारी। 

महाशिवपुराण कथा के लिए आयोजन समिति ने मवेशी हाट में डोम पांडाल और हैंगर पांडाल के साथ बाहर में पांडाल लगाया गया है। नीचे बैठने के कालीन बिछा दिया गया है। कथा में लगे कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर दिया है। 

शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था।

आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए मुख्य मुख्य जगह पर शौचालय की व्यवस्था की गई है।  लगभग 200 शौचालय, 50 चापाकल और 20 मोटर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है। 

1000 पुलिस बल रहेंगे तैनात।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन का हाथ पांव पहले से ही फुलना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1000 पुलिस बल जगह जगह तैनात रहेंगे। इनके ठहराव स्थल भी जगह जगह बनाए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों को कैद करने के लिए प्रयाप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्थानीय संस्था के स्वयं सेवी संगठन के सदस्य भी जगह जगह तैनात रहेंगे। महाशिवपुराण के लिए यातायात का तय रोड मेप 

यातायात की व्यवस्था 

यातायात की व्यवस्था के लिए यातायात डीएसपी लगातार व्यस्त रहे और व्यवस्था को लेकर एक रोड मेप तैयार किया। जिसमें 21 से 27 अप्रैल तक एनएच 106 सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक आपातकालीन सेवा छोड़ कर सभी वाहनों के लिए नों एंट्री रहेगा। वही मधेपुरा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को मेडिकल कालेज से कथा स्थल लगभग 3 किलोमीटर तक पैदल ही आना होगा।‌ वही ओटो और टोटो को नारियल विकास बोर्ड के पास रोक दिया जायेगा। वही पीपरा और गम्हरिया से आने वाले को पुलिस लाइन से 1 किलोमीटर तक पैदल चलना होगा। सिंहेश्वर के आवागमन को सुगम करने के लिए 8 प्रवेश द्वार पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बीएनएमयू नार्थ कैंपस, नारियल विकास बोर्ड भेलवा रोड, पीपरा और गम्हरिया रोड में पुलिस लाइन के पास, राधा कृष्ण रोड, और ब्लाक कैंपस, मनोहर दुर्गा उच्च विद्यालय के बगल में विजय टेकरीवाल केंपस, लालपुर सरोपटटी रोड भवेस सिंह आरा मील के पास और रामपट्टी स्कूल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।शहर को 3 जोन मे बांटा गया है। जिसमें लाल रंग के क्षेत्र में नो इंट्री रहेगा। वही पीला रंग के क्षेत्र ओटो जोन में रहेगा। जबकि हरा रंग का क्षेत्र में सभी वाहन गतिशिल रहेगा। सिंहेश्वर में सभी नीजी विधालय लोगों की सेवा के लिए आपने द्वार खोल दिया है। इसलिए उनके वाहन नही चलेंगे।

श्रद्धालुओं का आना शुरू।

मवेशी हाट के मैदान में 18 अप्रैल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं के साथ ही गौरीशंकर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू कर दिया। आधा पंडाल तो कथा से पहले ही भर गया है। श्रद्धालु आराम से समिति के सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। और स्नान कर बाबा भोलेनाथ का पुजन कर रहे हैं। समिति व्यवस्था पर लगातार मोनिटरिंग कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेंगे।

शिव की नगरी में होने वाले महाशिवपुराण कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर मेडिकल केंप लगाया जा रहा है। जहा स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटा तैनात रहेंगी। वही कई नीजी संस्था भी स्वास्थ्य सुविधा देने आगे आई है। 

Post a Comment

और नया पुराने