कोशी तक/ उदाकिशुनगंज मधेपुरा:- मधेपुरा में एक महिला का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है। शव कमरे में फंदे से से लटका हुआ था। मृतका उदाकिशुनगंज थाना के बराही आनंदपुरा की 35 वर्षिय सुनीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने पंचायत की मुखिया नुसरत प्रवीण के पति मोहम्मद सद्दाम और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
घटना के मुख्य बिंदु:-
- शव बरामद:- सुनीता देवी का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है। जो फंदे से लटका हुआ था। और घुटना मुरा हुआ था। दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके कारण हत्या की आशंका से इंकार
- हत्या का आरोप :- परिजनों ने मुखिया पति मो. सद्दाम और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
- पुलिस जांच :- पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
- मुखिया पति फरार :- मोहम्मद सद्दाम घटना के बाद से फरार है, पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
परिजनों के बयान :-
- मृतका की बहन :- विभा देवी ने बताया कि मुखिया पति ने उनके जीजा को जेल भिजवाया था और उनकी बहन को धमकी दी थी।
- मृतका का फोन :- सुनीता देवी ने अपनी बहन को फोन किया था और कहा था कि वह मुखिया पति से बात कर मामले को सुलझा लेगी।
पुलिस की कार्रवाई:-
- शव पोस्टमॉर्टम:- पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
- एफएसएल टीम:- एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है और वैज्ञानिक सबूत जुटाए जा रहे हैं।
- एसडीपीओ का बयान:- एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा ।