गृह शोभा गैस चूल्हा सेंटर से 5 महिला सहित पुत्र - पुत्री सहित संचालिका गिरफ्तार
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर मुख्य बाजार के वार्ड नंबर 1 में बस स्टेंड के समीप गृह शोभा गैस चूल्हा एंड बर्तन सेंटर में वर्षों से चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया की शुक्रवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गैस दुकान में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की उक्त जगह पर लंबे से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना पर सिंहेश्वर, मधेपुरा और महिला थाना की पुलिस ने सदर इंस्पेक्टर राम लखन प्रसाद के नेतृत्व में वहा छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां पुलिस ने कई आपत्तिजनक समान के साथ गृहशोभा गैस की संचालिका और बेटा व बेटी को हिरासत में लिया है। पुलिस वहां से आधा दर्जन युवती एवं महिला को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। वही 3 युवक भागने में सफल रहा। मामले गिरफ्तार युवतियां और संचालिका से देर शाम सिंहेश्वर थाना में पूछताछ की जा रही थी। मौके पर इंस्पेक्टर राम लखन ने छापामारी की पुष्टि करते हुए कहा की छापामारी में कई आपत्तिजनक समान बरामद किया गया है। छापामारी के दौरान इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष और पुलिस टीम
वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने कहा हिरासत में लिए गए महिलाओं से पूछताछ कर रही है। उसके निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापामारी चल रही है। जांच के बाद पुलिस मामले में और खुलासा करेगी। मालूम हो की उदाकिशुनगंज में बुधवार को देह व्यापार में लिप्त 2 युवती और 2 युवक को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें एक युवती सिंहेश्वर का बताया जा रहा है।