कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा :- पैक्सों को आदर्श पैक्स के रूप में विकसित करने हेतु बिहार के सभी पैक्सों को एक स्वच्छ प्रतियोगिता के प्रयोजन से मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत राज्यों के पैक्सों उनके कार्यकाल के दौरान समर्पित ऑनलाइन आवेदन के आधार पर जिला स्तरीय, प्रमंडल स्तरीय तथा राज्य स्तरीय कमेटी के द्वारा की गई समीक्षा के उपरांत मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना में राज्य एवं जिला पुरस्कार हेतु बिहार के 46 पैक्सों का चयन किया गया। जिसमें मधेपुरा जिला से सिंहेश्वर प्रखंड के 2 पैक्स को दुसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिसमें सिंहेश्वर के रूपौली पैक्स के पैक्स अध्यक्ष गजेंद्र यादव को दुसरा स्थान और सुखासन पैक्स अध्यक्ष शिवचंद चौधरी को तीसरा स्थान मिला। इन्हें 3 लाख और 2 लाख की पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वही राज्य स्तर पर समस्तीपुर के सरायगंज पैक्स को प्रथम 15 लाख, बेगूसराय के सोनापुर पैक्स को 10 लाख, और तीसरा स्थान पर पश्चिम चंपारण के मियांपुर पैक्स को 7 लाख का प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।
जिलास्तर पर 5 को मिला प्रथम पुरस्कार
जिला स्तर पर प्रथम स्थान को 5 लाख, दुसरा स्थान को 3 लाख और तीसरा स्थान को 2 लाख की प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। जिला स्तर पर 5 पैक्स को पहला जिसमें सुपौल जिला से रतनपुरा पैक्स बसंतपुर, सीतामढ़ी के पताही पैक्स बैरगनिया, गोपालगंज के तीरवीरवो पैक्स, अरवल के पहलेजा पैक्स, खगड़िया के हथवन पैक्स अलौली को चुना गया।
20 पैक्स को दुसरा स्थान मिला
जिसमें बेगूसराय से बलहापुर 2 पैक्स मटियानी, सारण से नवादा प्रा. कृषि सा. स. समिति मशरक, जमुई से महादेव सिमरिया प्रा. कृषि सा. स. समिति सिकंदरा, अरवल से टेरी प्रा. कृषि सा. स.समिति कलेर, जहानाबाद से मुरगांव प्रा. कृषि सा. स. समिति हुलासगंज, औरंगाबाद से इटार प्रा. कृषि सा. स. समिति रफीगंज, मधुबनी से महीशाम प्रा. कृषि सा. स. समिति मधेपुर, सहरसा से खजूरी प्राथमिक कृषि सा. स. समिति सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल से थुमहा प्रा. कृषि सा. स. समिति पिपरा, समस्तीपुर से साख मोहन प्रा. कृषि सा. स. समिति विभूतिपुर, अररिया से खुटहा बैजनाथपुर प्रा. कृषि सा. स. समिति भरगामा, गोपालगंज से पकौली बाड़ा प्रा. कृषि सा. स.समिति फुलवरिया, सिवान से मिर्जुमला प्रा. कृषि सा. स. समिति भगवानपुर हाट, पश्चिम चंपारण से सुखलही प्रा. कृषि सा. स. समिति मैनाताड, पटना से नेउरा प्रा. कृषि सा. स. समिति बिहटा, नालंदा से तेलहाटा प्रा. कृषि सा. स. समिति एकंगरसराय, पूर्वी चंपारण से राजेपुर नवादा प्रा. कृषि सा. स. समिति पकड़ी दयाल, वैशाली से बरडीहा तुर्की प्रा. कृषि स. समिति पातेपुर, रोहतास से नवाहीड प्रा. कृषि सा. स. समिति रोहतास शामिल हैं।
18 पैक्स को मिला तीसरा स्थान।
तीसरा स्थान हासिल करने वाले सारण से मानिकपुरा प्रा. कृषि सा. स. समिति बनियापुरा, मुंगेर से मानिकपुर प्रा. कृषि साख स. समिति तारापुर, बेगूसराय से नौला प्रा. कृषि सा. स. समिति वीरपुर, जहानाबाद से अगथुआ प्रा. कृषि सा. स. समिति काके, नवादा से दरोवा पैक्स कौआकोल, औरंगाबाद से बेढना प्रा. कृषि साख स. समिति देव, मधुबनी से दीप पूर्वी प्रा. कृषि सा. स. समिति लखनौर, सहरसा से बिजल पुर प्रा. कृषि सा. स. समिति सत्तर कटैया, सुपौल से कुनौली प्रा. कृषि सा. स. समिति निर्मली, अररिया से शाहबाजपुर प्रा. कृषि सा. स. समिति फारबिसगंज, किशनगंज से टेउसा पैक्स प्रा. कृषि सा. स. समिति किशनगंज, गोपालगंज से जलालपुर कला प्रा. कृषि सा. स. समिति सिघवलिया, सिवान दोन बुर्ज प्रा. कृषि सा. दरौली, मुजफ्फरपुर से बहिलवारा रूप नाथ दक्षिण प्रा. कृषि सा. स. समिति सरैया, पटना से चिरौरा प्रा. कृषि सा. स. समिति नौबतपुर, कैमूर से जलालपुर प्राथमिक कृषि सा. स. समिति रामपुर, रोहतास से चोदी इंग्लिश प्रा. कृषि सा. स. समिति संजौली शामिल हैं।