कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा:- सुनियोजित तरीके से गोली मारने का एक मामला सामने आया है। जिसमें गोली से घायल युवक ने अपने ही बहनोई पर गोली मार कर घायल करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मधेपुरा गोशाला चौक वार्ड नंबर 4 निवासी मनोज कुमार ने बताया की गम्हरिया पेट्रोल पंप पर छतरी का काम चल रहा था। वही समान आया तो उतरवा रहे थे। एक व्यक्ति था उसके साथ सिंहेश्वर आए मेला का समय था ओटो चल रहा था तो उसको भेज दिया हम ओटो से मधेपुरा चल दिए। विजय यादव स्कार्पियो से मेरा पिछा कर रहा था। डा. बी राणा के किल्नीक के पास और संत अव बिहारी कालेज के गेट के पास भी रोकने का प्रयास किया। लेकिन ओटो तेजी मे था आगे निकल गया। बांबी नर्सरी के पास राइफल का बट से मार कर रोका और विजय यादव ने उतर कर मेरा कालर पकड़ा और गोली चलाया जो मेरे चुतर के नीचे लग कर फंस गया। वही गिर गए खुन बहने लगा। पुलिस उठा कर सदर अस्पताल ले गया। जहा प्रार्थमिक उपचार के बाद जेएनकेटी मेडिकल कालेज भेज दिया। जहा आपरेशन के बाद गोली निकल दिया गया। दिल्ली से विजय कुमार विमल लोकेशन सहित भेजा भीडीओ
इस संबंध में भाजपा नेता विजय कुमार विमल ने बताया कि वह फिलहाल तीन-चार दिनों से मधेपुरा से बाहर दिल्ली में हैं। उन्हें भी घटना के संबंध में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा मनोज कुमार शराब तस्कर है। 4 जनवरी को अररिया पुलिस ने शराब के साथ पकड़ा। और अररिया के जौकीहाट थाना में कांड संख्या 3/2025 दर्ज है। इस दौरान 4 जनवरी से 22 जनवरी तक वह जेल में था। उसने अररिया पुलिस शराब तस्करी वाला गाड़ी मेरा बताया। जिसके बाद अररिया पुलिस मेरे घर पर भी आई। हम दोनों पति-पत्नी अररिया एसपी से मिले। उसके बाद सुपरविजन में उसके स्कूल जिसमें वह पढाता है को लिखा गया। यही नही उन्होंने कहा की यह शातिर अपराधी है इसके पास कई हथियार भी है। अगर अभी इनके दोनों ठिकाने पर छापा मारा जाय तो हथियार भी बरामद होंगा। साथ ही एसपी से अपील किया है की इस घटना की निष्पक्ष जांच करा कराया जाय। जिस स्कार्पियो का जिक्र किया है वह मेरे घर पर लगा हुआ है वहा सीसीटीवी भी लगा है। फुटेज में देखा जा सकता है। इस सम्बन्ध में सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।