दीपक यादव को जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव का पत्र देते।
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा :- जनता दल यूनाइटेड के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. राम चरित्र प्रसाद ने मधेपुरा के जदयू के वरिष्ठ नेता दीपक यादव को बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत करने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बधाई देने वालों में जदयू के वरिष्ठ और 75 के जेपी आंदोलन के सियाराम यादव, बबलू ऋषिदेव,जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, अशोक साह, पवन सिंह, रमेश फौजी, पुर्व जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मधेपुरा विजेंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, जिला महासचिव शंभु मंडल, बुचकुन मंडल, सोने लाल मंडल, उमेश मंडल, प्रखंड प्रमुख इस्तियाक आलम, सिबु मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल है।