विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, परिजन बोले-पति के अवैध-संबंध और दहेज में गाड़ी नही देने के कारण हुई मौत।

Dr.I C Bhagat
0

 

मृतका काजल का फाइल फोटो 


कोशी तक/ कुमारखंड मधेपुरा:- कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहटा में सोमवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका रहटा निवासी विपिन साह की 22 वर्षिय पत्नी काजल कुमारी बताया जा रहा है। इस बाबत मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर दहेज और पति के अवैध संबंध के कारण करने का आरोप लगाया है। मृतका काजल का मायका कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में है। काजल की शादी ढाई वर्ष पहले विपिन साह से हुई थी। काजल का पति विपिन साह अपने घर पर ही ट्यूशन पढ़ाता है। इसी दौरान उसका किसी अन्य लड़की से अफेयर चलने लगा। इसके चलते वह अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता था। जबकि लगातार काजल के साथ मारपीट की गई। उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से बराबर प्रताड़ित किया जाता था।संदिग्ध मौत मामले की जांच में जुटी पुलिस 

दहेज में गाड़ी की हो  रही थी मांग।

मृतका की मां हीरा देवी का कहना है कि विवाह के बाद से ही दामाद दहेज में गाड़ी की मांग कर रहा था। जब मायकेवाले यह मांग पूरी नहीं कर सके, तो उनकी बेटी पर अत्याचार बढ़ गया। सोमवार को पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को मोटर के पाइप से बेरहमी से पीटा जाता था।उसके बढ़ते अत्याचार के कारण काजल मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगी थी। परिजनों ने बताया कि हत्या के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। काजल का एक छह महीने पुर्व आपरेशन से एक बच्चा भी  हुआ है। आपरेशन के लिए भी मायकेवालों ने ही एक लाख रुपए खर्च किया था। मृतका काजल की मां हीरा देवी ने लगाई गंभीर आरोप 

 मामले की जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार की सुबह मधेपुरा सदर अस्पताल में काजल के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतका के ससुराल में सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। वही पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner