बुढावे में आग लगने से 3 घर जलकर राख। 3 लाख की क्षति का अनुमान।

Dr.I C Bhagat
0

 बुढावे वार्ड नंबर 14 में आग बुझाते दमकल कर्मी 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बैहरी पंचायत के वार्ड नंबर 14 गोढियारी टोला में दिन के लगभग साढ़े 12 बजे आग लगने से 3 घर जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बैहरी पंचायत वार्ड नंबर 14 निवासी बनारसी मुखिया के 3 पुत्र के घर में चुल्हे की चिंगारी से दिन के लगभग साढ़े 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छुने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दिया।सीओ नवीन कुमार सिंह ने पीड़ितों को पालिथीन देते 

 जब तक दमकल वहा पहुंचती स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। और आग पर काबू पाया गया। आग में 3 घर बनारसी मुखिया, संजय मुखिया और राजेश मुखिया के घर में रखा सभी समाना चौकी, बर्तन, कपड़ा, और अनाज जल गया। इस दौरान लोगों  और दमकल की गाड़ी से लगभग 3 कट्टा गेहूं का खेती भी नुकसान हुआ। घर  के चारो तरफ गेहूं का खेत था। गनीमत थी की लोगों ने गेहूं में आग नही लगने दिया। मौके पर सीओ नवीन कुमार सिंह ने पीड़ितों के बीच पोलिथन का वितरण किया। मौके पर सीआई रविन्द्र कुमार, राजस्व कर्मचारी लाल कृष्ण लाल, मुखिया बैहरी शेखर गुप्ता, कमरगामा जय कृष्ण शर्मा मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner