पुर्व मुखिया किशोरी सिंह के भतीजे के घर लगी आग 10 लाख की क्षति का अनुमान।

Dr.I C Bhagat
0

 

पुर्व मुखिया के भतिजा के घर लगी आग 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रामपट्टी वार्ड नंबर 8 में मंगलवार देर शाम एक बड़ी आग लगने की घटना घटी। इस आग में पूर्व मुखिया किशोरी सिंह के भतीजे संतोष सिंह और प्रभाष सिंह के घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण पुजा घर के दिये से निकली चिंगारी बताया गया है।

आग लगने के बाद आसपास के गांव में अफरातफरी मच गई और घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सीओ नवीन कुमार सिंह को घटना की सूचना दी गई, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल की गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

इस आग में करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। सीओ ने बताया कि कर्मचारी के रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को 12-12 हजार रुपया की सहायता प्रदान की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner