गुटबाजी से नहीं होगा शहर का विकास, महाभियोग को लेकर चलेगा हस्ताक्षर अभियान, जांच के दौरान फाइल मांगना नियम के प्रतिकूल- समाजिक कार्यकर्तागण

Dr.I C Bhagat
0
मुख्य पार्षद के खिलाफ महाअभियोग  की घोषणा करते  समाजसेवी 


कोशी तक/मधेपुरा नगर संवाददाता

नगर परिषद क्षेत्र के 26 पार्षदों में आपसी गुटबाजी से शहर का विकास संभव नहीं होगा। डीएम द्वारा गठित चार सदस्यीय अधिकारियों की टीम जब जांच कर रही है तो इस दौरान ईओ से मुख्य पार्षद द्वारा फाइल मांगना अनुचित है। यह बातें वरीय समाजसेवी मो. शौकत अली ने पत्रकार सम्मेलन में सोमवार की कही। उन्होंने कहा कि योजनाओं में कमीशन का खेल व निजी स्वार्थ शहर के विकास में बाधक हो रहा है। शहर की जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि ईओ तान्या कुमारी के कार्यकाल में वेलकम गेट, प्याऊ, पक्की सड़क, शौचालय सहित अन्य कई विकास कार्य धरातल पर उतारा गया। विकास कार्य में मुख्य पार्षद सहित अन्य पार्षदों का आपसी सहयोग जरूरी है। उन्होंने विकास में बाधक बन रही मुख्य पार्षद के खिलाफ महाभियोग लगाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का ऐलान किया। पूर्व वार्ड पार्षद व समाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डो में जब प्याऊ लग रहा था तो कोई भी पार्षद विरोध नहीं किया। क्या कारण है अब विरोध कर रहे है। कई बार फाइल मुख्य पार्षद अपने घर पर रखकर गायब कर देती है। समाजिक कार्यकर्ता मोनिका ठाकुर ने कहा कि विकास कार्य में सभी जनप्रतिनिधियों की एकजुट रहना चाहिए। मौके पर अधिवक्ता सुधांशु कुमार, संजीव कुमार, राहुल कुमार ने भी ईओ के वेश्म में मुख्य पार्षद द्वारा हंगामा करने की कड़ी आलोचना की। दूसरी तरफ आरोप को लेकर पूछने पर मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा ने कहा कि वे नगर परिषद में आम जनता के राशि का लूट नहीं होंगे। उन्होंने हर वार्ड में सड़क व नाला निर्माण को लेकर 50-50 लाख का टेंडर निकालने का निर्देश दिया। लेकिन अमल नहीं किया गया। कार्यालय कर्मी के नाम पर विभागीय  कार्य कर बड़ी राशि की लूट की गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner