संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Dr.I C Bhagat
0

  मृतक नूजत खातुन के परिजन 

कोशी तक/ ग्वालपाड़ा मधेपुरा : ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के बिसबारी पंचायत के जोत मनोहर गांव के वार्ड नंबर 14 में सोमवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिलने  से सनसनी फैल गई। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद दो बजे  परिजनों को सोप दिया गया। मृतक की पहचान जोत मनोहर वार्ड नंबर 14 निवासी मसीद खां की 19 वर्षीय पुत्री नूजत खातून के रूप में हुई है। परिवार के सदस्य हत्या करने की बात कह रहे है। वही बीते दिन जोत मनोहर गांव में हुई मो. फारुख की हत्या से जोड़ कर देख रहे हैं। 

आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि करीब दो महीना पहले नूजत खातून घर से भागकर बंगाल के फेरी वाले लड़के से शादी कर ली थी। तथा दो चार दिन पहले अपने पति के साथ अपने मायके जोत मनोहर गांव आई थी।उसका पति नूजत खातून को मायका पहुंचा कर अपने घर बंगाल चला गया। घर जाकर उसके पति ने दहेज की मांग करने लगा। तथा नूजत खातून अपने मायके वाले से दहेज देने का जिद्द कर रही थी। आशंका वयक्त की जा रही है कि तंग आकर गुस्से में नूजत खातून ने रविवार की रात गले में फंदा लगाकर जान दे दी।

ग्वालपाड़ा से अनंत कुमार 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner