कोशी तक/मधेपुरा
मुरलीगंज प्रखंड अन्तर्गत परवा नवटोल में बुधवार को जन सुराज पार्टी के तत्वावधान में जन सुराज समता जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। अतिथियों को आयोजन समिति के द्वारा फूल-माला, बुके और शॉल से सम्मानित किया गया। जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. दीप नारायण यादव की अध्यक्षता व प्राइवेट स्कूल एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष किशोर यादव के संचालन में आयोजित जन संवाद को संबोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह लाल कार्ड के सूत्रधार देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश में गांधी जी के नेतृत्व में राजनीतिक आजादी मिली। परन्तु आजादी के 77 वर्ष बाद भी सामाजिक और आर्थिक आजादी नहीं मिली है। श्री यादव ने कहा कि आजादी की रौशनी गांव तक नहीं पहुंच पाई है। आज अधिकांश राजनीतिक दलों द्वारा जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटका कर भावनाओं की सौदा गिरी, जातीय गोलबंदी, सामाजिक समीकरण व आर्थिक ध्रुवीकरण कर गांधी, डा. लोहिया, जेपी, डा. भीमराव अम्बेडकर, जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे विभूतियों के नामों का उपयोग कर जनता को ठग व गुमराह कर वोट हासिल करने का औजार बना लिया है। श्री यादव ने कहा कि चुनावी साल में घोषणाओं तथा सौगातों की बरसात होने लगी है। अधिकांश दल जनता में लोक लुभावने रेवड़ी बांटने में लग गए हैं। समाजवादी आंदोलन तथा जेपी आंदोलन से अर्जित ताकतें गलत हाथों में चले जाने के कारण बिहार सबसे गरीब तथा पिछड़े राज्यों में गिने जा रहे हैं। आज शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, बेरोजगारी की समस्या, बाढ़ सुखाड़ की समस्याएं, किसानों व मजदूरों की फटेहाली, पलायन की समस्याएं, प्रति व्यक्ति आय का कम होना और दिन प्रतिदिन आर्थिक बदहाली बढ़ती जा रही है। गरीबी-अमीरी का अंतर आसमान छूता जा रहा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि आम जनता में छटपटाहट है। त्रिध्रुवीय राजनीति आम लोगों की चाहत बन गई है। जन सुराज एक समग्र राजनीतिक मंच है, जो समस्याओं की चर्चा के साथ ही समाधान भी बताते हैं। जहां तक सामाजिक न्याय का प्रश्न है तो जन सुराज सार्वजनिक रूप से राजनीतिक भागीदारी का ऐलान किया है कि जिसकी जितनी भारी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी। यह पहली बार किसी राजनीतिक दल ने सार्वजनिक रूप से बात कही है।
समतामूलक समाज निर्माण का जिक्र करते हुए श्री यादव ने कहा कि समता बिन समाज नहीं, जिसको समता की चाह रही, वह अच्छा इंसान नहीं। इसके लिए जाति से जमात की ओर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। समाजवाद के बिना जन सुराज की कल्पना नहीं हो सकती है। जन सुराज का संकल्प है सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास से बिहार में नई व्यवस्था कायम करना चाहते हैं। राजनीति को सेवा का माध्यम बनाना चाहते हैं। जन संवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना एवं पूर्व विधायक राम कुमार यादव ने भी जन सुराज पार्टी के विचार धारा पर विस्तारपूर्वक चर्चा किए। कार्यक्रम में दो दीप नारायण यादव जिलाध्यक्ष, गजेंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष, किशोर कुमार, महेंद्र मेहता जिला प्रभारी, आफताब आलम जिला संयोजक, सौरभ कुमार सुमन जिला प्रवक्ता, रंजीत सिंह राज्य कोर कमिटी सह राज्य प्रवक्ता, खुशबू कुमारी, ललन कुमार, रवि कुमार, दिलीप कुमार, काशीरुद्दीन, प्रिंस पुत्तू, मुकेश कुमार, राजेश झा, रंजीत कुमार, मिथिलेश, एहसान आलम, अमलेश राय, सुनील कुमार सुमन, कमल मुखी देवी, रेखा कुमारी ठाकुर, अश्वनी झा, वर्षा कुमारी आदि उपस्थित थे।
मधेपुरा से रंजीत कुमार