प्रवेक्षक पवन ठाकुर अध्यक्ष बने संजय ठाकुर को माला पहनाते
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर के शारदा सुमन विवाह भवन में राष्ट्रीय नाई महासंघ की एक बैठक प्रखंड नाई संघ के चुनाव को लेकर हुई। चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए पवन ठाकुर को चुनाव प्रभारी बनाया गया। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किया गया। संजय कुमार ठाकुर को अध्यक्ष, गोपाल ठाकुर को उपाध्यक्ष, पवन ठाकुर को सचिव, संजीव कुमार ठाकुर को संयुक्त सचिव चुन लिया गया। वही बाबा मंदिर प्रांगण में नाईयों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को देखने के लिए रामपट्टी के संजय कुमार ठाकुर को वहा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ताकि वहा नाई के साथ दुर्व्यवहार नही हो सके।