पटोरी पंचायत के खशिया टोला में आग लगने से 3 लाख की संपत्ति सहित जान माल का नुक़सान हुआ।

Dr.I C Bhagat
0

 

आग लगने से 10 पालतू पशु सहित 3 लाख की संपत्ति जलकर राख 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


सिंहेश्वर प्रखंड के पटोरी पंचायत के रामपुर खसिया टोला वार्ड नंबर 12 निवासी मो. अजीम के दोनों पुत्र के घर में रात साढ़े 11 बजे के करीब अचानक आग लग गई। जिसमें लाखों की संपत्ति और पशु धन का नुकसान हो गया। आग की तपीस देख दमकल को सूचना दिया। लेकिन जब तक दमकल पहुंचता स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू कर लिया। जिसमें मो. अजीम के दोनों पुत्र मो. दाउद और छोटकु का घर जल कर राख हो गया। जिसमें लगभग 3 लाख की संपत्ति जल गई। जिसमें 10 खस्सी बकडी, एक नया मोटर साइकिल, घर में रखा अनाज लगभग 3 किवंटल, कपड़ा, 2 गैस सिलेंडर जल कर राख हो गया। मौके पर मुखिया जय कृष्ण रजक, समिति प्रतिनिधि मनीष कुमार, पुर्व मुखिया विजय यादव, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दीपक कुमार, चान्देश्वरी यादव, मो. जमाल वार्ड सदस्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner