बाल विवाह और घरेलू हिंसा से जागरुकता के लिए हुआ सखी वार्ता का आयोजन।

Dr.I C Bhagat
0

 

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिकपुर में सखी वार्ता का हुआ आयोजन 



कोशी तक/ मधेपुरा:- महिला एवं बाल विकास निगम बिहार, पटना और जिला प्रशासन, मधेपुरा के निर्देशानुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिकपुर, मधेपुरा में सखी वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना और जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम के दौरान, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर मो. इमरान आलम ने बाल विवाह पर विस्तृत चर्चा की और डायल 181 महिलाओं का साथी के बारे में बताया। इसके अलावा, वन स्टाफ सेंटर, मधेपुरा की केंद्र प्रशासक कुमारी शालिनी ने छात्र-छात्राओं के बीच घरेलू हिंसा के रोकथाम के बारे में बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा की गई और इसमें छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम महिला और बाल विकास के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner