बाबा सिंहेश्वर नाथ स्थल के विकास को लेकर मिला 90 करोड़ की योजना।

Dr.I C Bhagat
0

 प्रेस को संबोधित करते प्रभारी डीएम अवधेश कुमार आंनद 


कोशी तक/ मधेपुरा 


मधेपुरा में 30 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा कार्यक्रम था। प्रगति यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणाएं की थी। उनकी विभागीय स्वीकृति मिल गई है। कुछ प्रक्रिया में है। इसको लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे प्रभारी डीएम सह डीडीसी अवधेश कुमार आनंद ने प्रेस वार्ता की। डीडीसी ने बताया कि मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना है। इस संदर्भ में 90 करोड़ 27 लाख रुपए सरकार ने स्वीकृत कर दी है। इस काम को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा अगले 24 महीने में पूरा किया जाएगा। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार आनंद ने प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम के प्रगति यात्रा के दौरान किये गये घोषना को संबंधित विभाग से मिली प्रशासनिक स्वीकृति के बारे में जानकारी देते हुए विस्तार से बताया की 

सिंहेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार 

श्री आनंद ने बताया सिंहेश्वर स्थान को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु 90 करोड़ 27 लाख 13 हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद वर्तमान वित्तीय वर्ष-2024-25 में प्रथम किस्त के रूप में 10 करोड़ रूपये मात्र की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति भी प्रदान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजनान्तर्गत धर्मशाला, फुड कोर्ट तथा ऑफिस एवं मार्केट कॉम्प्लेक्स, दुकान, थियामेटिक गेट, मंडल क्षेत्र, मेडिटेशन हाट इत्यादि कार्य किये जाएंगे। जिससे पर्यटन के दृष्टी से यहा आने वाले यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा का लाभ मिलेगा। तथा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। 

सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण 

ग्रामीण कार्य विभाग को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क उन्नयन योजना में ग्रामीण सड़क सुदृढिकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत चौसा प्रखंड के अंतर्गत मुरली चौक एसएच 58 कृष्णा टोला वंश गोपाल चौक होते हुए योगीराज तक 14.9 किमी सड़क का चौड़ीकरण पथ के लिए 32 करोड़ 80 लाख 27 हजार 3 सौ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके निर्माण से 05 पंचायतों में प्रत्यक्ष रूप से 90 हजार लोगों को एवं 07 पंचायतों में एक लाख पच्चीस हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा। भारी वाहनों के परिचालन में आसानी होगी एवं पथ के निर्माण से पॉलीटेक्निक कालेज एवं आईटीआई कॉलेज के आवागमन मे सहुलियत होगी।

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निर्माण 

सीएम ने ग्रामीण विकास विभाग को 10 जनवरी 2025 को ही आलमनगर, कुमारखंड, चौसा, मधेपुरा एवं सिंहेश्वर सहित 5 प्रखंडों में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन तथा शंकरपुर एवं गम्हरिया में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साथ आवासीय परिसर का निर्माण के लिए 1 करोड़ 44 लाख 5 हजार 8 सौ 44 रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इस योजना के निर्माण से सरकार द्वारा कार्यान्वित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में प्रखंड सह अंचल कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है साथ ही साथ प्रखंड प्रशासन राज्य सरकार की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती है। इस प्रकार प्रखंड सह अंचल कार्यालय सह आवासीय परिसर के निर्माण से प्रखंड का संरचनात्मक ढ़ांचा के सुदृढिकरण से सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ-साथ अन्य विकासात्मक कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी।

आरओबी का निर्माण 

पथ निर्माण विभाग के द्वारा राज्य उच्च पथ संख्या 91 पर बुधमा एंव रेलवे स्टेशन के बीच बदले समपार के पास पहुंच पथ सहित सड़क उपरी पुल आरओबी निर्माण के लिए 1 सौ 92 करोड़ पैंतालीस लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस आरओबी के निर्माण से मुरलीगंज की सम्पर्क उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय से हो जाएगी एवं एसएच 91 होते हुए जिला मुख्यालय मधेपुरा जाने का मार्ग सुगम हो जाएगा। साथ ही इस आरओबी निर्माण हो जाने से क्षेत्रीय आबादी का सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा।

दुग्ध शीतक संयत्र का अधिष्ठापन

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मधेपुरा को सदर प्रखंड के बुधमा में 50-60 हजार लीटर क्षमता वाले मिल्क चिलिंग प्लांट की डेयरी प्लांट स्थापना के लिए 8 करोड़ 60 लाख 96 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। उन्होंने बताया इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कच्चे दुध की गुणवत्ता को संरक्षित बनाए रखना है। साथ ही कोसी मिल्क यूनियन सुपौल को मधेपुरा जिला के अन्य गावों तक विस्तार करना है। इसका उद्देश्य 4 डीग्री सेलिसीयस तक दूध को तुरंत ठंडा करना है। चिलिंग केन्द्र की क्षमता 50 केएलपीडी होगी जिसे 100 केएलपीडी तक बढ़ाया जा सकेगा। परियोजना किसानों एवं पशुपालकों के लिए लाभदायक होगी। जिससे सीधे तौर पर कई लोगों को रोजगार मिलेगा। अप्रत्यक्ष रूप से वाहन मालिक, उनके कर्मचारी और अन्य लोग भी लाभान्वित होंगे। इससे किसानों एवं पशुपालकों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।

ग्रीड सब-स्टेशन का निर्माण

प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम ने चौसा प्रखंड के कलासन में 02 X 80 एमभीए क्षमता वाली 132/33 केवी ग्रीड सब स्टेशन का निर्माण 132 केवी चौसा उदाकिशुनगंज एवं चौसा भवानीपुर संचरण लाईन ग्रीड सब स्टेशन उदाकिशुनगंज एवं भवानीपुर में 132 केवी के दो लाईन 'बे' के निर्माण के लिए 132 करोड़ 72 लाख रूपये की नई योजना की स्वीकृति दी गई। इस योजना से चौसा प्रखंड, पुरैनी, नवगछिया के उतरी क्षेत्र से संबंधित पंचायत पुर्णिया जिला के भवानीपुर प्रखंड के कुछ पंचायत के लगभग 70 हजार लोगों को गुणवतापूर्ण विद्युत आपूर्ति होगी। साथ ही बीयाडा क्षेत्र को विद्युत आपुर्ती की मांग पुरा हो सकेगा।

पावर सब-स्टेशन का निर्माण

चौसा प्रखंड के फुलौत एवं मुरलीगंज प्रखंड के अमारी फिल्ड के पास 02 X 10 एमभीए क्षमता का 33/ 11 केवी विद्युत सब स्टेशन निर्माण हेतु कुल 32 करोड़ 99 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त योजना से चौसा प्रखंड के फुलौत पूर्वी, पश्चिमी, मोरसंडा, चिरौरी, पुरैनी प्रखंड के जगदीशपुरा तथा मुरलीगंज प्रखंड के रजनी, शेखपुरा, अमारी, धरहारा इत्यादि क्षेत्रों में गुणवतापूर्ण विधुत आपूर्ति होगी।

आडिटोरियम का होगा जिर्णोद्धार 

इसके अतिरिक्त 8 करोड़ 83 लाख की लागत से मधेपुरा नगर क्षेत्र के अंतर्गत अवस्थित आडिटोरियम का आधुनिकीकरण तथा चौसा एवं आलमनगर प्रखंडों में बाढ़ प्रभावित सड़कों का उच्चीकरण और मजबुतीकरण कार्य भी कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner