पुसी पुर्णिमा के अवसर पर नगर पंचायत सिंहेश्वर में परवाने नदी लगी मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

Dr.I C Bhagat
0

 पुसी पुर्णिमा के अवसर पर कोशी स्नान कर पुजा करते श्रद्धालु गंगा, जमुना, कोशी मैया की मंदिर में पुजा करते श्रद्धालुओं की भीड़ 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


पुसी पुर्णिमा को लेकर कड़कड़ाते ठंड में सुबह 5 बजे से ही कोशी तट पर उमड़ी कोशी में स्नान करने वालो की भारी भीड।   इस अवसर पर सिंहेश्वर नगर पंचायत के रमानी टोला वार्ड नंबर 7 के बगल से गुजरने वाली परवाने नदी के तट पर पुसी पुर्णिमा को लेकर एक भव्य मेला का आयोजन किया गया है। 3 दिवसी मेला के लिए रविवार रात से ही तट पर भक्ति का माहौल बना हुआ है। वहा बने मां कोशी, गंगा और यमुना का मंदिर में रात से ही पुजा पाठ शुरू हो गया। मेला समिति की ओर से स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए  ठंड को देखते हुए  अलाव की व्यवस्था की  गई थी। परवाने नदी के तट पर महिलाओं के लिए अलग से कोशी स्नान करने वाले की व्यवस्था की गई थी। मेला में चुरा,दही सब्जी की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। वही रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है। कोशी स्नान करते श्रद्धालुओं की भीड़ प्रसाद वितरण करते डाक कांवरिया संघ के सदस्य 

डाक कांवरिया संघ ने खीर वितरण किया 

पुसी पुर्णिमा के अवसर पर परवाने नदी के तट पर बने मंदिर के पास कोशी स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री श्री 108 बाबा सिंहेश्वर नाथ डाक कांवरिया संघ की ओर से खीर का प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण में संघ के संरक्षक राजेश कुमार मन्ना और बम बम गुप्ता, अध्यक्ष रविराज, उपाध्यक्ष सुमित वर्मा, सचिव कन्हैया पोद्दार, कोषाध्यक्ष गुगली, व्यवस्थापक विनोद साह, व्यवस्थापक नरेश रमानी, संचालक लाल मोहन, गोपाल कुमार शामिल थे।महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए अलग से बना कक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थल 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन 

सार्वजनिक पूर्णिमा मेला समिति नगर पंचायत सिंहेश्वर रमानी नगर वार्ड नंबर 7 सिंहेश्वर मधेपुरा मेला समिति सदस्य अध्यक्ष सह सिंहेश्वर नगर पंचायत फैक्स अध्यक्ष चंदन रमानी ने बताया की रात्री में श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शक्ति, सचिव सनोज कुमार रमानी, सदस्य, राजेश कुमार मुन्ना, विनय रमानी, सचिन रमानी, मुकेश रमानी, मिथिलेश रमानी, मनोज भास्कर, सुरेश रमानी, मनोज रमानी, गणेश रमानी, नीतीश रमानी, सुभाष रमानी, इंद्रजीत रमानी, मुकेश कुमार, प्रकाश कुमार,  बिंदेश्वरी राम, फागू रमानी, बीरेंद्र राम एवं सभी रमानी समाज मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner