भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाल वीर दिवस धूमधाम से मनाया।

Dr.I C Bhagat
0
बाल वीर दिवस मनाते सिंहेश्वर भाजपा मंडल कार्यकर्ता 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


सिंहेश्वर मंडल भाजपा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ मिलकर इस दिन को मनाया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अभिषेक शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है, जो सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

भाजपा नेता सुभाष चौहान ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और उनके दो छोटे साहबजादों ने निरंकुश शासक के आगे झुकने से इनकार कर दिया और डट कर आततायियों का सामना किया। उन्होंने बताया कि साहबजादों को 1705 में धर्म नहीं बदलने पर मुगल सेनापति वजीर खान ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया था।

इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष विनोद सरदार, मंडल महामंत्री राजा साह, हीरा कुमार, विनोद कुमार, सूरज ठाकुर, मुन्नी देवी, प्रतिमा देवी, लालमन देवी, रीता देवी, सीता देवी, नूतन देवी, और अनीता देवी शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner