कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर के रूपौली पंचायत के कटैया में बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन ऐक्टू की जिला स्तरीय विस्तारिक बैठक कॉम सीता राम रजक के अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए ऐक्टू के जिला सचिव कॉम रामचंद्र दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूर विरोधी 04 श्रम कोड लाकर मजदूरों के अधिकारों को समाप्त कर रही है। बिहार सरकार भूमिहीनों को आज तक 05 डिसमिल जमीन नही दे पाई है। आज भी निर्माण मजदूर भूमि हीन है। जिस कारण उन्हें गृह मरम्मती अनुदान नही मिल रहा है। भूमिहीन निर्माण मजदूरों की सूची श्रम अधीक्षक मधेपुरा को ऐक्टू के द्वारा भेजा गया। और उस सूची को सीओ के पास भेजने का आग्रह किया गया। लेकिन आज तक इस पर कोई ध्यान नही दिया गया। निर्माण मजदूरों को मिलने वाली योजनाओं में भी लूट मचा हुआ है।
अत्यंत गरीब परिवार का आय प्रमाण पत्र 72 हजार से कम बनाने हेतु सिंहेश्वर, मधेपुरा, कुमारखंड के अंचल अधिकारी को हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत दिया गया है। महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक जांच भी नही कराया गया है।बैठक में फैसला लिया गया की अंचलाधिकारी के वादा खिलाफी के खिलाफ अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाए।ऐक्टू के राष्ट्र व्यापी सम्मेलन जो दिल्ली में 24-26 फरवरी 25 को होना है। उसकी तैयारी जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसके लिए जिला के सभी प्रखंडों मे बैठक किया जाएगा।और 5 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया।
भाकपा माले अपने सभी जन संगठनों को लेकर 9 मार्च 25 को पटना में बदलो बिहार महा पड़ाव करेगी। मधेपुरा से 2 हजार लोग पटना महा पड़ाव में भाग लेंगे।बैठक में कामरेड भूषण कुमार, कॉम चंदेश्वरी मंडल, कॉम राजीव कुमार, कॉम मुशो, कॉम दीपनारायण मंडल, कॉम सुधीर राम, मीना देवी, पानो देवी, उर्मिला देवी, गुड़िया देवी, फुलिया देवी सहित काफी संख्या में निर्माण मजदूर मौजूद थे।