कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा
आज भारतीय जनता पार्टी मुरलीगंज नगर के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की 100 वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मानस विद्या विहार स्कूल मे बड़े ही धूम धाम से नगर अध्यक्ष सूरज जायसवाल के अध्यक्षता मे मनाया गया । जिसमे सबसे पहले बाजपेई के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। फिर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उसके बाद फिर बच्चों के बीच उनके जन्मदिन पर केक काटा गया और फिर चित्रकला, भाषण, कविता और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमे सभी प्रतिभागी को पुरस्कार वितरण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अथिति प्रो. डा. डीएन राम, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज भगत जज की भूमिका मे रहे। मंच संचालन नगर महामंत्री राजीव जायसवाल ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, रविंद्र साह, श्रवण तोषनीवाल, पंकज सिंह, अनुपम सिंह, गोपाल शर्मा, हीरा कुमार, सुनील कुमार, ज्योति आदित्य राज, रिशु जायसवाल के साथ साथ कई कार्यकर्त्ता, शिक्षक, शिक्षिका, एवं बच्चों ने भाग लिया। मालुम हो की अटल बिहारी वाजपेई भारत के दसवें प्रधानमन्त्री थे। उन्होंने प्रधानमंत्री का पद तीन बार संभाला है। वे पहले 13 दिन के लिए 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक। फिर लगातार 2 बार 8 महीने के लिए 19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 और फिर वापस 13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमन्त्री रहे। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे। और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया।
मुरलीगंज से अंशु भगत