बभनी में किराए के मकान में फंखे से लटके मिल बीपीएससी शिक्षक का शव। भागलपुर का रहने वाला था शख्स।

Dr.I C Bhagat
0

 

पंखे से लटका मिला बीपीएससी शिक्षक प्रवीण का शव 


कोशी तक/ गम्हरिया मधेपुरा


मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बभनी में एक बीपीएससी शिक्षक का शव उनके किराए के घर में पंखे से लटकता हुआ मिला है। मृतक की पहचान भागलपुर के पीरपैंती निवासी मंगल मंडल के 30 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। वह पारसमणी उच्चतर विद्यालय में अंग्रेजी विषय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। फरवरी 2024 में उनकी ज्वाइनिंग हुई थी। इस बाबत बभनी पंचायत के सरपंच राजेश कुमार झा ने  बताया कि मंगलवार की सुबह में स्कूल के प्रधानाध्यापक जब शिक्षकों की उपस्थिति बना रहे थे। तो इनके मोबाइल पर फोन किया था। इनका मोबाइल स्विच ऑफ था। हाजिरी बनाने के बाद स्कूल के शिक्षक बिजली का समान खरीदने के लिए बाजार आए हुए थे। बगल में ही उनका कमरा था। बीपीएससी शिक्षक निवास के आगे जमा लोगों की भीड़ 

वहां जाकर उनके रूम पर जाकर देखा तो अंदर से रूम बंद था।उन लोगों ने बगल के लोग को बुलाकर रूम खुलवाया तो देखा कि उसका शव रूम में पंखा से लटक रहा है। घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। दोपहर डेढ़ बजे तक परिजन घटना स्थल पर नहीं पहुंचे थे। परिजनों के आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। इनसे पहले 26 सितंबर की रात गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोका गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की एक सहायक शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली थी। वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या की रहने वाली थी। टोका गांव में किराए के मकान में रहती थी। उसने दरवाजा बंद कर पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गम्हरिया थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बाबत मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों के आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner