मधेपुरा में अपराधियों का बोलबाला किसान को गोलियों से छलनी किया। सिर, मुंह, छाती और पेट में मारी 6 गोली, 6 साल से 16 कट्ठा जमीन को लेकर था विवाद।

Dr.I C Bhagat
0

 

मृतक राम सागर महतो का फाइल फोटो 
मुआइना करते एसपी संदीप सिंह 


कोशी तक/ बिहारीगंज मधेपुरा 


मधेपुरा जिला में अपराधियों का राज खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। सुबह अपराधियों ने जमीन विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गंगौरा गांव की है। मृतक किसान की पहचान बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गंगौरा वार्ड नंबर निवासी बादल महतो के 62 वर्षिय पुत्र रामसागर महतो (62) के रूप में हुई है। मृतक का पुत्र मिथिलेश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 6 बजे उनके पिता घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में मवेशी का चारा लाने गए थे। इसी दौरान करीब 5-6 की संख्या में अपराधियों ने उनके पिता को पकड़कर गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उनके सिर, मुंह, छाती और पेट में छह गोली मारी है। जिसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गांव के ही विद्यानंद महतो और उनके भाई से 16 कट्ठा जमीन को लेकर करीब 6 साल से विवाद चल रहा था। मृतक रामसागर महतो को दो बेटा और पांच बेटी है। घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही उदाकिशुनगंज डीएसपी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner