कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर के रूपौली पैक्स ने किसानों को दीपावली गिफ्ट देते हुए दीपावली के दिन शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति 2024-25 के लिए केंद्र का शुभारंभ जिला सहकारिता पदाधिकरी शिव शंकर कुमार ने किया। डीसीओ श्री कुमार ने बताया पैक्स में ए ग्रेड 2320 रुपया बी ग्रेड 2300 मे खरीदी जाएगी। वही श्री कुमार ने किसानों को अपना धान पैक्स में देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा धान की नमी 17 प्रतिशत पर ही खरीद करने की बात कही।धान जमा करने रूपौली पैक्स में पहुंचे किसानों की भीड़
डीसीओ की उपस्थिति में रूपौली सिगिओन वार्ड नंबर 15 के किसान लालो यादव के पुत्र सतिश कुमार का 21 किंवटल धान की अधिप्राप्ति की गई। पैक्स अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कहा नामांकित किसानों को धान बेचते आन लाईन का कागजात जमा करना होगा। मौके पर बीसीओ निर्दोष कुमार, रमेश प्रसाद यादव फोजी, युगेशवर यादव, बमभोली शर्मा, पप्पू कुमार, महानंद प्रसाद, भुपेंद्र यादव, शिवेंद्र यादव, सत्यानंद राम, सुभाष यादव, अनिल यादव, प्रदीप यादव, शालीग्राम यादव, राज किशोर साह, प्रदीप ऋषिदेव मौजूद थे।