साड़ी के साथ छठ सामग्री का वितरण करते ईओ तान्या कुमारी
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर नगर परिषद मधेपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी अपनी ओर से नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों के बीच छठ की सामग्री साड़ी, नारियल और अगरबत्ती का वितरण किया। इस दौरान 251 कर्मियों के बीच छठ सामग्री और साड़ी का वितरण किया गया इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने कहा कि मैं सभी सफाई कर्मी को कहा था कि इस छठ पर्व पर सभी घाटों की साफ सफाई बेहतर तरीके से करेंगे तो मेरी ओर से सभी छठ व्रती को साड़ी नारियल और अगरबत्ती का वितरण करूंगी। और इसी छठ पर्व के निमित्त आज सभी सफाई कर्मी और सहायक कर्मी को साड़ी नारियल और अगरबत्ती दे रही हूं। साथ में प्रशिक्षु आईएएस सह प्रभारी ईओ नगर परिषद मधेपुरा कृतिका मिश्रा ने भी वितरण कार्य में सहयोग किया।
छठ सामग्री वितरण के बाद ईओ और कर्मियों की टीम
मौके पर उपस्थित कई सफाई कर्मी ने कहा कि इस तरह का आयोजन इससे पहले कभी नहीं किया गया था। यह पहली बार है कि किसी पदाधिकारी के द्वारा छठ पर्व पर ऐसा अनमोल गिफ्ट मिला है। इसके लिए मैं नगर परिषद की ईओ तान्या कुमारी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। कई सफाई कर्मी ने तान्या कुमारी को धन्यवाद देते हुए कहा की मैडम आपकी वजह से आज छठ पूजा के लिए हम सभी को साड़ी मिला है और इसी साड़ी को पहनकर हम सभी छठ पूजा करेंगे। इस खबर को सुनकर कई महिला जो छठव्रती थी मौके पर पहुंचकर साड़ी की मांग की उसे भी खाली हाथ वापस नहीं जाने दिया। इस संबंध में तान्या कुमारी ने कहा कि आज खुशी का माहौल है ऐसे में जो भी मांगने के लिए आया है सभी को साड़ी दिया जाएगा। मौके पर नगर परिषद मधेपुरा के सभी सफाई कर्मी सहित नगर परिषद के सभी सहायक कर्मचारी मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें