घाट बनाने के दौरान पानी में डुबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत।

 घाट बनाने के दौरान डुबने से हुई मौत के बाद अस्पताल में उमड़ी भीड़।


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला घाट पर बुधवार की सुबह छठ घाट बनाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श नगर वार्ड नंबर 8 निवासी नंदकिशोर ठाकुर के 15 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई। मृतक के ममेरे भाई राघव कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह चंदन अपने दोस्तों के साथ गौशाला के पीछे छठ घाट बनाने गया था। घाट बनाने के दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने परिजन और प्रशासन को इसकी सूचना दी। और किशोर की खोजबीन शुरू की गई। लगभग एक घंटा के बाद 10 बजे उसे नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि चंदन तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। वह भाई में अकेला था। इधर डूबने की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। इस बाबत एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गौशाला घाट पर डूबने से एक किशोर की मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार ने बताया कि मृतक चंदन का परिवार काफी गरीब है। वह घर का इकलौता बेटा था। उचित मुआवजा देने की मांग की।

Post a Comment

और नया पुराने