छठ पर मायके गई महिला के घर चोरों की चोरी। 5 लाख का नगदी, जेवरात सहित घरेलू समान ले कर चंपत।

छठ पर मायके गई महिला के घर 5 लाख के समान की चोरी
बांसवाड़ी में चोरी का फेका हुआ समान मिला।


कोशी तक/ गम्हरिया मधेपुरा


बीते रात चोरों  ने छठ पूजा में मायका गई गृहस्वामी के सुने घर को निशाना बनाते हुए 5 लाख की नगदी, जेवरात सहित समान की चोरी कर ली। इस बाबत चोरों ने लक्ष्मिनिया वार्ड नंबर 15 निवासी गृहस्वामी पुनम कुमारी ने बताया कि घर का दरवाजा में ताला लगाकर वह अपने मायके सुपौल जिला के रतनपुरा चली गई थी। बुधवार की सुबह करीब 5 बजे सुचना मिला कि घर का ताला तोड कर चोरों ने घर में चोरी कर लिया है। जिसके बाद मायके से जब यहा तो  देखा कमरा का दरवाजा तोड़कर कर घर में रखे गोदरेज के लाकर को तोड़ कर उसमें रखे जेवरात सोने का मंगलसूत्र, अंगुठी, लोकेट, मंगटीका, नथिया  एवं चांदी का जेवर दो पायल, हाथ का चुड़ी, चेन, लोकेट, एक लाख रुपया नगद और पचास हजार का साड़ी, बर्तन,व अन्य समान मिलाकर कुल 5 लाख के समान की चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि आवेदन मिला है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा। है। वही प्रमुख शशि कुमार और मुखिया प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह ने गृह स्वामी के घर पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने  प्रशासन से बात कर जल्द ही चोर को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजने का आग्रह किया है।

Post a Comment

और नया पुराने