लालपुर के गुलतारा घाट पर एक 24 वर्षीय युवक के डुबने से मौत होने की आशंका है।।

 

नितिश के शव को पानी में खोजते एसडीआरएफ की टीम 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


सिंहेश्वर प्रखंड के गुलतारा वार्ड नंबर 1 में नदी पर घाट बनाने के दौरान डुबने से एक युवक की मौत की आशंका है। जानकारी के अनुसार लालपुर वार्ड नंबर एक निवासी शंभु साह का एकलौता पुत्र नितिश कुमार सुबह 11 बजे अपने दोस्त अशोक साह, सुबोध कुमार, पंकज कुमार घाट पर साफ-साफाई कर रहा था। उसी समय एक युवक डुबने लगा उसको बचाने के लिए 2 युवकों ने कोशिश की वह भी डुबने लगा। उसका एक मित्र पंकज कुमार उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर एक उसे बचाने की कोशिश की। सुरज मुखिया के  पुत्र पंकज को ही तैरना आता था। उसने दो युवक को तो किसी तरह बचा लिया। 

शव को खोजने के लिए घाट पर मौजूद पदाधिकारी 

लेकिन लालपुर सरोपटटी वार्ड नंबर 1 निवासी शंभु साह एलौता पुत्र 24 वर्षीय नितिश कुमार को नही बचा सका।  घटना सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने लाव-लश्कर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वही उसके बाद सीओ सिंहेश्वर भी आनन फानन में शिवगंगा से बोट निकलवा कर एसडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। और शव को खोजने की कोशिश में जुट गए। मौके अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मधेपुरा रंजन कुमार, सीओ नवीन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम, एसआई मो. महबूब खान, पैक्स अध्यक्ष ब्रिज भुषण चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अंगद साह, सरपंच प्रतिनिधि लालो साह, राज किशोर, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। 

Post a Comment

और नया पुराने