2025 में बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार - उपेंद्र कुशवाहा

 

प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को संबोधित करते उपेंद्र कुशवाहा 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा शनिवार की शाम मधेपुरा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। एनडीए को मजबूती देने के लिए वे इन दिनों बिहार यात्रा पर हैं। यात्रा का तीन चरण संपन्न हो गया है। ये चौथा चरण चल रहा है। चौथे चरण में खगड़िया, कटिहार और पूर्णिया, मधेपुरा के बाद अब सहरसा जाना है। 18 नवंबर को चौथे चरण का समापन होगा। बिहार यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर बिहार में हुई विकास की जानकारी ले रहे हैं। लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है और कमियों और चूक को आगे सुधारा जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

2005 से पहले सूबे में था जंगलराज।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए की सरकार में बेहतर विकास हो रहा है। लोगों  में अमन, चैन और शांति की स्थापना हुई है। बिहार के लोगों ने साल 2005 से पहले सूबे में कायम जंगलराज को देखा है। वे दोबारा उसे देखना नहीं चाहते। बिहार के लोग अमन पसंद हैं। बिहार में केन्द्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर अच्छा काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार के विकास को गति दी है। तस्वीर और तकदीर बदल गई है। इससे बिहार की जनता भी खुश है। इस दौरान जेडीयू जिलाध्यक्ष रमेश ऋषिदेव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि शंकर कुमार, पिंटू मेहता, डॉ. ललन प्रसाद अद्रि, अभिषेक कुशवाहा समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم