किशोरियों और महिलाओं को बैग देकर सम्मानित करते
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
बिहार के मधेपुरा जिले में महिला एवं बाल विकास निगम के निदेशानुसार सिंहेश्वर प्रखंड के जजहट सबैला पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 56 पर किशोरियों और ग्रामीण महिलाओं के बीच सखी वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति मधेपुरा के जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और किशोरियों एवं महिलाओं को रोजगार परख प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर इमरान आलम ने जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय, मधेपुरा के क्रियान्वयन के बारे में बताया और कहा कि महिलाओं से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान संबंधित विभाग से स्थापित कर किया जाता है। उन्होंने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या और महिलाओं का साथी 181 के बारे में भी जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में महिला प्रवेक्षिका चंद्रलेखा श्रीवास्तव, प्रखंड समन्वयक नवीश कुमार, सेविका सहायिका आशा और जनप्रतिनिधि ने भाग लिया। अंत में, किशोरियों और महिलाओं को प्रमाण पत्र, बैग, कॉफी मग आदि देकर सम्मानित किया गया।
إرسال تعليق