मुंगेर जिलें के संग्रामपुर प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के नवगाय में पानी और किचड़ से गुजर कर स्वास्थ्य कर्मी और मरीज पहुंचते हैं उप स्वास्थ्य केंद्र।

Dr.I C Bhagat
0
उप स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए खेत से होकर गुजरना पड़त है स्वास्थ्य कर्मी को।


कोशी तक/ मुंगेर 


मुंगेर जिले का एक गांव संग्रामपुर प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत स्थित नवगाय है। जहा के ग्रामीण मुलभुत सुविधा के बाबजूद सरकारी उदासीनता के कारण उसका लाभ नही मिल पा रहा है। जिसका उदाहरण नवगाय स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर है। जहा सरकार द्वारा 3 एएनएम पदस्थापित है। लेकिन इस उप स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए सड़क नही होने के कारण समय समय पर हो रही बारिश के कारण जलजमाव हो जाता है। जलजमाव के कारण इलाज के लिए आने वाले मरीजों का हाल उस किचड़ नुमा पानी में चलने पर कैसा लगता है। इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। बिमार तो बिमार वहा इलाज करने आने वाले स्वास्थ्य कर्मी उस पानी से गुजर कर खुद बिमार हो रहे हैं। लेकिन सरकार के नुमाइंदे अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। यही हाल वहा हाल ही उद्घाटन हुए उच्च विद्यालय का है। जहा निति निर्धारण के जनक सरकारी कर्मचारीयों ने सुखे के समय विधालय का उद्घाटन तो करवाया। लेकिन उसे उस समय यह नही दिखा की बरसात के समय विधालय के  चारो तरफ पानी के जल जमाव के कारण शिक्षक, छात्र- छात्राएं विधालय कैसे पहुंचेगा।‌ इतना ही नही जहा किसानों की आय बढ़ाने का दावा करने वाली सरकार ने महज गांव  की एक सड़क के कारण किसान अवागमन सहज नही रहने के कारण पैक्स गुदाम तक नही पहुंच पाने के कारण अपने फसल को औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं। 

जनप्रतिनिधि और अधिकारी देते हैं आश्वासन।

महज एक सड़क के कारण नवगाय के ग्रामीणों को मुलभुत सुविधाओं का लाभ नही मिल रहा है। लेकिन जन प्रतिनिधि और अधिकारी सालों से आश्वासन की सड़क बना रहे हैं। भोले भाले ग्रामीण इस आंस में कब सड़क बनेगी लोगों को नरकिय जिंदगी से निजात मिल सकेंगी। उप स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज करते एएनएम 

 वही उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम ममता कुमारी ने बताया की यहा इलाज करने आने वाले स्वास्थ्य कर्मी इलाज क्या करेंगे खुद बिमार पड़ जाएंगे। इस उप स्वास्थ्य केंद्र में सरकार की ओर से लगभग  सभी सुविधाएं मौजूद हैं। मगर आवागमन के लिए एक सड़क नही रहने के कारण इतनी फजीहत का सामना करना पड़ता है। इस बाबत ग्रामीण अमरजीत कुमार, सत्या नन्द सिंह, मोहित सिंह ने बताया की इस केंपस मे विद्यालय, पैक्स गोदाम और उप स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन रास्ता ठीक नहीं होने के कारण बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसको ले करके कई बार लोकल पदाधिकारी, स्थानीय विधायक, मंत्री को भी अवगत कराया गया। इसके बाबजूद भी किसी ने इसकी सुध लने का प्रयास नहीं किया। इस मौके पर दर्जनों से ग्रामीण मौजूद थे।

मुंगेर से पियुष कुमार की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner